Hanuman Chalisa

प्रेम गीत : फिर भी तुम चले गए...

सुशील कुमार शर्मा
यूं डर की तो न कोई बात थी, फिर भी तुम चले गए। 
अभी तो न की मुलाकात थी, फिर भी तुम चले गए। 


 
तोड़कर खुद का आशियाना तुम्हें बनाया था। 
कसमें निभाने की बात थी, फिर भी तुम चले गए। 
 
सोचा था रोक लूंगा तुम्हें मुहब्बत का वास्ता देकर। 
जिंदगी साथ निभाने की बात थी, फिर भी तुम चले गए।
 
चांद के साथ पीली अमराई बुला रही थी हमें।
आज फिर आने की बात थी, फिर भी तुम चले गए। 
 
सैकड़ों शिकवे-शिकायत रहे होंगे मुझसे तुम्हें। 
मगर प्यार करने की भी बात थी, फिर भी तुम चले गए।
 
याद में तेरी अश्क आंखों में उतर आते हैं। 
गोद में आंसू बहाने की बात थी, फिर भी तुम चले गए। 
 
कोशिश बहुत की कि तुम रुक जाओ। 
यह हसरत जताने की बात थी, फिर भी तुम चले गए। 
 
तुझे पाने के अरमां दिल में बहुत थे पर क्या करते। 
और भी रिश्ते निभाने की बात थी, फिर भी तुम चले गए। 
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

Holi special recipes: होली के मौके पर खास पकवान: धुलेंड़ी और होली की स्वादिष्ट रेसिपी

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

आज का चटपटा चुटकुला : होली कब है?

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

अगला लेख