Festival Posters

प्रेम गीत : क्यूं मुझे लगता है ऐसा...

सुशील कुमार शर्मा
मुझे ऐसा लगता है कि तुम्हें मुझसे बेपनाह... हो गई है। 
 

 
क्योंकि जब भी मेरी याद तुम्हें आती है, 
तुम गिनने लगती हो बाहर गमले में खिले फूलों को। 
 
जब भी मैं तुम्हारी यादों में मुस्कराता हूं,
तुम पिंजरे के पास जाकर गौरेया को पुचकारती हो।
 
अक्सर मेरे फोटो को एकटक देखकर, 
करती हो अनकही बातें जो तुम कभी न कह सकी।
 
बच्चों को अपने पास बैठाकर मेरी तरह,
कोशिश करती हो उन्हें जिंदगी के पाठ पढ़ाने की। 
 
तुम्हारी हर अदा में हर बात में शामिल हो जाता हूं मैं,
अनजाने में तुम्हारे मुंह से मेरे शब्द निकलते हैं। 
 
जब भी मंदिर में जाकर कान्हा की मूर्ति के सामने, 
बंद आंखों में मुझे देख सिसक लेती हो। 
 
लम्हा-लम्हा-सा बहता है जिंदगी का सफर, 
सब रिश्तों से आंख बचाकर रो लेती हो।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

Holi special recipes: होली के मौके पर खास पकवान: धुलेंड़ी और होली की स्वादिष्ट रेसिपी

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

आज का चटपटा चुटकुला : होली कब है?

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

अगला लेख