Hanuman Chalisa

प्रेम गीत : सुना है कि वो मुस्कुराने लगे हैं

राकेशधर द्विवेदी
सुना है कि वो मुस्कुराने लगे हैं
इशारों-इशारों में कुछ बताने लगे हैं


 

 
बात मुद्दतों से जो दिल में छुपा रखी थी
उसे लफ्जों पर वे लाने लगे हैं।
 
खोए-खोए से वे रहने लगे हैं
खुद से बातें वे करने लगे हैं
आईने में खुद की ही सूरत को देख
वो अपने से ही शरमाने लगे हैं।
 
दिल के अरमां अब ओंठों पर आने लगे हैं
वो धीरे-धीरे से गुनगुनाने लगे हैं
कोई न पूछे कि हाल क्या है दिल का
इस डर से वो नजरें छुपाने लगे हैं।
 
दिल की हसरतों को हकीकत में बदलने के लिए
मंदिेरों में वो अब जाने लगे हैं
सुना है कि वो मु्स्कुराने लगे हैं
इशारों-इशारों में कुछ बताने लगे हैं।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी