Hanuman Chalisa

जब तुम ख्वाबों में होते हो..

Webdunia
प्रीति सोनी 

जब तुम ख्वाबों में होते हो, 
वे ख्वाब भी सच हो जाते हैं 
जब तुम ख्वाबों में होते हो 

 
मैं उड़ती पंक्षी की तरह,
तुम होते सारा आकाश 
मैं प्यासी अरमानों की 
तुम प्रेम से उसे भिगोते हो 
जब तुम ख्वाबों में होते हो 
 
पानी में छलांग लगाती 
हवा के संग लहराती 
तुम बस मुझको देखते रहते 
जब भी सामने आती 

नैनों के संसार में मुझको 
तुम कुछ ऐसे भि‍गोते हो 
जब तुम ख्वाबों में होते हो 
 

 
सपनों सा जीवन हो जाता 
प्रेम ही बिखरा होता 
तुम संग गाती राग प्रेम की 
तब कुछ गहरा होता 
कहती हूं मैं ,तुम मुस्काते 
मौन ही रह कर कहते हो
जब तुम ख्वाबों में होते हो 
 
जब तुम ख्वाबों में होते हो, 
वे ख्वाब भी सच हो जाते हैं 
जब तुम ख्वाबों में होते हो 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

जब डुमरियागंज संसदीय सीट पर जब्त हुई मोहसिना की जमानत

अमेरिका का आर्तेमिस 2 चंद्र मिशन, जब पृथ्‍वी पीछे छूटती जा रही थी

इंदौर के महेश गनोकर पहुंचे अमेरिका के चुनावी मैदान में, जानें पूरी कहानी

Jyotiba Phule: ज्योतिबा फुले कौन थे, सामाजिक सुधार में उनका क्या योगदान था?

Guru Arjun Dev Ji: गुरु अर्जन देव जी का इतिहास क्या है?