Hanuman Chalisa

रोमांस गीत: घूंघट पट से नयन झांकती

डॉ. निशा माथुर
जब चांदनी मेरी छत पे पिघले,
पूनम का चांद मचलता हो,
 






जब बरखा रानी बिजुरी को छेड़े,
मन बेचैनी में बतियाता हो। 
 
जब बूंदों की ताल से मिलकर,
शाखों का सावन गाता हो।
जब पांव महावर में रंगकर,
प्रीत के फूल खिलाता हो।
 
तब घूंघट पट से नयन झांकती,
मुझसे मिलने आ जाना तुम।
दो लाजभरे सुरमयी नैनों संग,
मुझसे कुछ बतिया जाना तुम।
 
जब चंचल नैनों की अनुरक्ति में,
कजरा चहका-चहका हो।
जब इन गजब घनेरी जुल्फों में,
रजनीगंधा महका-महका हो।
 
जब तेरी झांझर की रुन-झुन में,
मौजों की ता-ता थैया हो।
जब दिल की डगमग नैया में,
सागर की हैया-हैया हो।
 
तब घूंघट पट से नयन झांकती,
मुझसे मिलने आ जाना तुम।
दो लाजभरे सुरमयी नैनों संग,
मुझसे कुछ बतिया जाना तुम।
 
जब तेरे दिल की धड़कन भी,
धक-धक-धक धड़की हो,
जब मन के सूनेपन की ज्वाला
प्रेम-अगन में भड़की हो।
 
जब बरस बदरिया सावन की,
झम-झमाझम बरसी हो।
जब तुम जोगन-सी बन दीवानी, 
पिया मिलन को तरसी हो।
 
तब घूंघट पट से नयन झांकती,
मुझसे मिलने आ जाना तुम।
दो लाजभरे सुरमयी नैनों संग,
मुझसे कुछ बतिया जाना तुम।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख