Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War : यूरोप में सबसे बड़ा साइबर हमला, हजारों लोग प्रभावित

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War : यूरोप में सबसे बड़ा साइबर हमला, हजारों लोग प्रभावित
, गुरुवार, 31 मार्च 2022 (11:40 IST)
मॉस्को। यूरोप में हजारों ‘मॉडेम’ को प्रभावित करने वाले और यूक्रेन की सेना तथा सरकार द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उपग्रह नेटवर्क पर साइबर हमले के लिए ‘सॉफ़्टवेयर कमांड’ का इस्तेमाल देश पर रूस के आक्रमण करते ही किया गया था। ‘मॉडेम’ एक प्रकार का हार्डवेयर उपकरण है, जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर को केबल या टेलीफोन के माध्यम से डेटा भेजने के लिए किया जाता है।
 
अमेरिका स्थित ‘वायसैट’ के मालिक ने साइबर हमले के संबंध में पहली बार जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया और बताया कि रूस और यूक्रेन युद्ध के सबसे गंभीर ज्ञात साइबर हमले के बारे में कैसे पता चला। हालांकि ‘वायसैट’ ने यह नहीं बताया कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार था। यूक्रेन के अधिकारियों ने हालांकि इसके लिए रूसी हैकर्स को जिम्मेदार ठहराया है।
 
इस व्यापक हमले ने पोलैंड से लेकर फ्रांस तक के यूजर्स को प्रभावित किया। मध्य यूरोप में हजारों ‘विंड टर्बाइन’ तक पहुंच बाधित होने से हमले की जानकारी मिली।
 
रूस के यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करते ही ‘वायसैट’ पर हमला किया गया था, जिसे कई लोग अब तक किसी भी युद्ध के दौरान किया गया सबसे बड़ा साइबर हमला मानते हैं। इस तरह के हमले अभी तक सामने नहीं आए थे। साइबर हमले के कारण यूरोपीय देशों के हजारों लोगों के ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन प्रभावित हुए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया, इन 10 शहरों में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, 5 दिन रहेगा 'लू' का कहर