यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स केे लिए 18001207044 एवं 8770310660 हेल्पलाइन नंबर

यूक्रेन में फंसे नागरिकों के परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

विकास सिंह
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (19:21 IST)
भोपाल। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े भीषण युद्ध के बीच वहां पर फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने अपने प्रयास तेज कर दिए है। अभी तक रोमानिया की सीमा तक पहुंच गए छात्रों को 5 उड़ानों के माध्यम से स्वदेश लाया जा चुका है। वहीं मध्यप्रदेश के यूक्रेन में फंसे 26 स्टूडेंट्स अब तक सुरक्षित वापस लौट आए है।वहीं केन्द्र सरकार यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस स्वदेश लाने में जुटी हुई है। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी,  ज्योतिरादित्य सिंधिया,किरण रिजिजू एवं जनरल वी.के. सिंह को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा गया है, वे वहां की सरकार और अधिकारियों से बातचीत कर यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए समन्वय स्थापित करेंगे। 
 
यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के छात्रों और नागरिकों के पारिवार के सदस्य या रिश्तेदार पार्टी के हेल्पलाइन नंबर 18001207044 एवं 8770310660 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। हेल्पलाइन से जानकारी मिलने पर पार्टी छात्रों और नागरिकों की जानकारी केंद्र सरकार के अधिकारियों को मुहैया करायेगी, ताकि उन्हें जल्दी से जल्दी सकुशल वापस लाया जा सके। इसके साथ सभी कार्य के समन्वय के लिए पार्टी ने ट्विटर हेंडल @opganga बनाया है। 

वहीं यूक्रेन के खारकीव रही फंसी रायसेन जिले की शशि शर्मा और शिवानी सिंह के परिजन आज बच्चियों की सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास पहुंचे। गृहमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दोनों छात्राओं से बात कर उनकी सुरक्षित घर वापसी का भरोसा दिया। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश का गृह विभाग दोनों छात्राओं की मदद के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

सोनम की पांच गलतियां जो राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में उसे पहुंचाएंगी सलाखों के पीछे

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, नदियां खतरे के निशाना से नीचे, 1.60 लाख लोग प्रभावित

ट्रंप की नीति, हार्वर्ड में अनिश्चितताओं से जूझ रहे भारतीय छात्र

क्या प्रेग्नेंट है राजा की किलर सोनम रघुवंशी? आने वाली है प्रेग्नेंसी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख