यूक्रेन में मानवीय संकट: सड़कों पर लाशें, भूख से तड़पे लोग, बर्फ पिघलाकर पी रहे हैं पानी

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (12:04 IST)
मारियुपोल। यूक्रेन के मारियुपोल में रूसी हमले से उत्पन्न तबाही का मंजर सड़कों पर पड़ी लाशों से साफ नजर आ रहा है, कई दिन से भूखे लोग अब भोजन की तलाश में दुकानों के ताले तोड़ रहे हैं, प्यास बुझाने के लिए बर्फ पिघलाकर पी रहे हैं।

इस रणनीतिक बंदरगाह शहर में रूसी गोलाबारी की आवाज से कांपते हुए हजारों लोगों ने जान चाने के लिए तहखानों में पनाह ली है।

महिलाओं और बच्चों के बीच तहखाने में तेल के दीपक की रोशनी में रोते हुए गोमा जाना ने कहा, 'मैं क्यों ना रोऊं ? मुझे मेरा घर वापस चाहिए, मेरी नौकरी वापस चाहिए। मैं लोगों और शहर को लेकर दुखी हूं।'
 
मारियुपोल शहर की आबादी करीब 4,30,000 है और रूसी हमले के बाद उत्पन्न स्थितियों से यहां मानवीय संकट गहराता जा रहा है। यहां फंसे लोगों को अब तक कोई राहत नहीं मिली।
 
नागरिकों को निकालने और एक निर्दिष्ट सुरक्षित गलियारे के माध्यम से आवश्यक भोजन, पानी और दवा पहुंचाने का प्रयास विफल रहा। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि काफिले के शहर पहुंचने से पहले ही रूसी सेना ने उस पर गोलीबारी कर दी।
 
रूस को यूक्रेन पर हमला किए करीब दो सप्ताह का समय बीत चुका है, आज़ोव सागर पर बसा मारियुपोल कई दिनों से रूसी सैनिकों से घिरा हुआ है। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वेरेशचुक ने कहा कि मारियुपोल विनाशकारी स्थिति में है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

टॉप ऑनलाइन टैक्स कैलकुलेटर जो बनाएंगे टैक्स फाइलिंग आसान

भारत पाक तनाव से Share bazaar में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट, Sensex 589 और Nifty 207 अंक गिरा

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

पहलगाम हमले के बाद BCCI का बाउंसर, ICC को लेटर लिखा और कर डाली पाकिस्तान के खिलाफ यह मांग

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा

अगला लेख