क्या अमेरिका- यूरोप को 30 मिनट से कम समय में तबाह कर सकता है रूस? एलन मस्क के ट्व‍ीट से उठे सवाल

Webdunia
शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (10:09 IST)
वॉशिंगटन। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्क ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर दावा किया कि रूस 30 मिनट से भी कम समय में अमेरिका और यूरोप को तबाह कर सकता है। ऐसी ही ताकत अमेरिका के पास भी है। एलन मस्क के ट्वीट पर बवाल मच गया।
 
मस्क ने ट्विटर पर एलेक्स नाम के यूजर के साथ अपनी बातचीत में रूस की परमाणु ताकत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कोई भी समझदार व्यक्ति परमाणु युद्ध शुरू नहीं करेगा? लेकिन यह स्थिति भी पागलपन से कम नहीं है। लेकिन इस तर्क के साथ समस्या यह है कि यदि हम समझदार लोगों के साथ डील कर रहे होते, तो दुनिया में कहीं पर भी युद्ध होता ही नहीं।
 
उन्होंने आगे लिखा कि रूस के पास 30 मिनट से भी कम समय में अमेरिका और यूरोप को परमाणु मिसाइलों से पूरी तरह नष्ट करने की क्षमता है। अमेरिका और यूरोप भी ऐसी ही परमाणु क्षमता रखते हैं। आश्चर्यजनक यह है कि बड़ी संख्‍या में लोग इस तथ्य को नहीं जानते।
 
 
उल्लेखनीय है कि नाटो देशों की बढ़ती सक्रियता और यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगता है आरपार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। रूस ने नाटो देशों के बॉर्डर से सिर्फ 20 मील की दूरी पर 11 परमाणु बमवर्षक विमान तैनात कर दिए हैं। ये बमवर्षक कम दूरी की 12 परमाणु मिसाइलों को ले जा सकते हैं।
 
अमेरिकी सैटेलाइट ऑपरेटर प्लैनेट लैब्स की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक में नॉर्वे के बॉर्डर से 20 मील से भी कम दूरी पर रूसी TU-160 और TU-95 परमाणु बमवर्षक विमानों की तैनाती कर दी गई है। टीयू-160 को रूस का सबसे घातक विमान माना जाता है।
 
रूसी सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी अलेक्जेंडर वेनेदिकतोव ने कहा कि यदि यूक्रेन नाटो में शामिल हुआ तो ये तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत होगी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? 37% बढ़ गए जाली नोट, इस तरह आसानी से पहचानें Fake currency

SDOP ख्याति मिश्रा के पति से विवाद में नप गए कटनी एसपी, तहसीलदार पति ने लगाए थे पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोप

यूपी बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब, 10 लाख युवाओं को मिलेगा नया हुनर

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

अगला लेख