Russia Ukraine War : नाटो प्रमुख बोले- यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से भंग हुई यूरोप की शांति...

Webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (23:52 IST)
कीव। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से यूरोपीय महाद्वीप की शांति भंग हो गई है। स्टॉल्टेनबर्ग ने शुक्रवार को नाटो गठबंधन के नेताओं का शिखर सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया है।

स्टॉल्टेनबर्ग ने यह बात नाटो की एक आपात बैठक के बाद कही, जिसमें यूक्रेन और रूस के निकट नाटो सेनाओं की तैनाती बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई है। नाटो महासचिव ने कहा, रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है। यह बर्बर युद्ध कृत्य है। हमारी संवेदनाएं यूक्रेन की वीर जनता के साथ हैं। हमारे महाद्वीप की शांति भंग हो गई है।


उन्होंने कहा कि यह पूर्व नियोजित आक्रमण है और रूस बल प्रयोग के दम पर दोबारा इतिहास लिखने की कोशिश कर रहा है।

रूस ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर आक्रमण कर उसके शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले या गोलीबारी की। यूक्रेन सरकार ने कहा कि रूसी टैंक और सैनिक सीमा पर घूम रहे हैं। साथ ही उसने रूस पर 'पूर्ण युद्ध' छेड़ने का भी आरोप लगाया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह, 24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला, पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के पास मची थी तबाही, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

कैसी है ओडिशा में आग से झुलसी पीड़िता की हालत, अब दिल्ली में होगा इलाज

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

अगला लेख