ऑपरेशन गंगा : 24 घंटे में 6 विमानों से भारत आए 1377 भारतीय, अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं 7000

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (10:04 IST)
नई दिल्ली। यूक्रेन से भारतीय को लाने के लिए एयर इंडिया को भारतीय वायुसेना का भी साथ मिल गया है। पिछले 24 घंटों में 6 विमानों में 1377 से ज्यादा लोगों की स्वदेश वापसी हुई है। हालांकि यूक्रेन में अभी भी 7000 लोग फंसे हुए हैं।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि पोलैंड से आई पहली फ्लाइट समेत पिछले 24 घंटों में 6 विमान भारत आए हैं। इनमें युक्रेन से 1377 लोगों को भारत लाया गया है।
 
 
रूस हमले का सबसे ज्यादा असर कीव और खारकीव में ही दिखाई दे रहा है। कीव से सभी भारतीयों को निकाला जा चुका है। वहां पर स्थि‍त भारतीय दूतावास को बंद भी कर दिया गया है। खारकीव से भारतीयों को निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के खारदीव में फंसे हुए भारतीयों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के पास पीने का पानी तक नहीं बचा है। रूसी बमबारी में मंगलवार को नवीन एसजी नामक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। उसके शव को भारत लाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।  
 
इस बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भी कहा कि हम जल्दी से जल्दी अपने नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकालेंगे और नवीन शेखरप्पा की बॉडी वापस लाएंगे, हम इसे लेकर लोकल अथॉरिटी के संपर्क में हैं।
 
विदेश सचिव ने कहा कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल हैं। उन्होंने कहा कि हमने जब अपनी पहली एडवाइजरी जारी की थी उस समय यूक्रेन में लगभग 20,000 भारतीय छात्र थे, तब से लगभग 12,000 छात्र यूक्रेन छोड़ चुके हैं। बाकी बचे 40% छात्रों में से लगभग आधे संघर्ष क्षेत्र में हैं और आधे यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं या उसकी तरफ बढ़ रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख