यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र Zaporizhzhia पर रूस का कब्जा, जानिए कैसे काम करते हैं Nuclear Plant

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (13:28 IST)
कीव। रूस ने यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला कर उस पर कब्जा कर लिया। ऊर्जा संयंत्र पर हुई गोलाबारी के बाद आग लग गई है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
 
इस संयंत्र में यूक्रेन की कुल खपत की 25 प्रतिशत बिजली का उत्पादन होता है। हालांकि इस रिएक्टर में मरम्मत का काम चल रहा था और यह बंद था, लेकिन इसके अंदर बड़ी मात्रा परमाणु ईंधन मौजूद है। अमेरिकी परमाणु सोसाइटी ने हमले की निंदा की है, लेकिन कहा कि वर्तमान विकिरण का स्तर सामान्य है।
 
कैसे काम करता है परमाणु संयंत्र : न्यूक्लियर एनर्जी बनाने के लिए परमाणु संयंत्र के रिएक्टर में लगी फ्यूल रॉड्‌स के विखंडन से प्लांट में भारी मात्रा में गरमी पैदा होती है। इससे वॉटर रिएक्टर में इकट्ठा किए गए पानी को गर्म किया जाता है। इससे भाप उत्पन्न होती है। इस भाप को प्लांट से टरबाइन तक पाइपों के माध्यम से पहुंचाया जाता है।
 
इस भाप से जनरेटर से जुड़े टरबाइन को घुमाया जाता है जिससे बिजली पैदा होती है। इस प्रकिया में परमाणु विखंडन को नियंत्रित करने के लिए या तापमान को नियंत्रित करने के लिए फ्यूल रॉड्‌स के बीच कंट्रोल रॉड्‌स डाली जाती है।
 
रिएक्टर की कूलिंग प्रणाली : संयंत्र से गरम पानी को शक्तिशाली पंप के जरिए कंडेसर में निकाला जाता है। इसमें ताजा व ठंडा पानी मिलाया जाता है और इसे पंप के माध्यम से कोर रिएक्टर में सप्लाय किया जाता है। कंट्रोलिंग रॉड्‌स से रिएक्टर का तापमान नियंत्रण में रखा जाता है। बची हुई भाप कूलिंग टॉवर के जरिए बाहर निकल जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

डिम्पल यादव बोलीं, BJP अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

मणिपुर हिंसा के 1 साल बाद कितने बदले हालात, कौन जगा रहा है उम्मीद की किरण?

कल्पना सोरेन बोलीं, अन्याय के खिलाफ लड़ाई में अपने योद्धा पति के नक्शेकदम पर चलूंगी

भगवाधारी हुए ओवैसी, पुजारी ने गले में भगवा डाला तो हाथ जोड़कर मुस्‍कुरा दिए, वीडियो वायरल

पंजाब में 3 बड़े मुद्दे तय करेंगे राजनीति का रुख, आखिर कौनसी पार्टी दिखाएगी दम

Paytm को लगा बड़ा झटका, COO और प्रेसीडेंट भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा

Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 1 जवान शहीद

मणिपुर हिंसा के 1 साल बाद कितने बदले हालात, कौन जगा रहा है उम्मीद की किरण?

NOTA के समर्थन में फोन कर रहे लोग, BJP ने जो किया, अक्षय बम के मैदान छोड़ने पर क्या बोलीं सुमित्रा महाजन

Prajwal Revanna के पिता SIT की हिरासत में, कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका

अगला लेख