रूस ने दी गैस आपूर्ति में कटौती की धमकी, क्या 300 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाएगा तेल?

Webdunia
मंगलवार, 8 मार्च 2022 (08:43 IST)
मॉस्को। रूस ने कहा है कि अगर पश्चिमी देश रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाते हैं, तो रूस जर्मनी के लिए अपनी मुख्य गैस पाइपलाइन को बंद कर देगा। रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि दुनिया में तेल के दाम 300 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगे।
 
रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने चेतावनी दी कि रूसी तेल की अस्वीकृति का वैश्विक बाजार में विनाशकारी परिणाम दिखेंगे, जिससे तेल की कीमतें दोगुनी से अधिक बढ़कर 300 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगी।
 
यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के जवाब में रूस को सबक सिखाने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। जर्मनी और नीदरलैंड ने हालांकि सोमवार को इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
 
उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ अपने उपयोग का लगभग गैस का 40 प्रतिशत और तेल का 30 प्रतिशत हिस्सा रूस से खरीदता है। रूस से आपूर्ति बाधित होने पर वैकल्पिक आपूर्ति का अन्य स्रोत नहीं है।
 
नोवाक ने कहा कि यूरोपीय बाजार में रूसी तेल का विकल्प जल्दी से खोजना असंभव होगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अन्य स्रोत मिल भी जाते हैं, तो वे काफी महंगा होंगे।
 
गौरतलब है कि रूस प्राकृतिक गैस का दुनिया का शीर्ष उत्पादक और कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। यूक्रेन पश्चिमी देशों से रूस पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने के लिए आग्रह कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand: मुहर्रम जुलूस में आग के करतब दिखाते समय 15 लोग झुलसे

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा सवाल, जेन स्ट्रीट के मामले में सेबी लंबे समय तक चुप क्यों रही

बेकाबू हो गए हैं एलन मस्क, ट्रंप ने कहा- नई पार्टी बनाना मूर्खता

हां, मैं पाकिस्‍तान का सबसे भरोसेमंद एजेंट था, तहव्वुर राणा का 26/11 मुंबई अटैक पर सबसे बड़ा कबूलनामा

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या नहीं इस बार गर्मी से मंडराया खतरा हिमलिंग पर पिघलने का, केवल 5 फुट का रह गया

अगला लेख