Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे हैं परिजन, इन नंबरों पर मिलेगी मदद

Webdunia
शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (12:52 IST)
नई दिल्ली। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से दोनों देशों के बीच भीषण जंग छिड़ गई है। कीव समेत यूक्रेन के अधिकांश शहर धमाकों से दहल गए। यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय फंसे हुए हैं। भारत सरकार ने इन्हें युद्धग्रस्त देशों से निकालने के लिए प्लान तैयार किया।
 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन में बसे हमारे लोगों की मदद और उनसे जुड़ी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आप 1800118797 (टोल फ्री) के साथ ही इन नंबरों पर +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 संपर्क कर सकते हैं। 
 
 
श्रृंगला ने बताया कि यूक्रेन में स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा मामलों संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई। विदेश सचिव ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी ने सीसीएस की बैठक में कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भारतीयों की सुरक्षा और यूक्रेन से उन्हें बाहर निकालना है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से चर्चा कर वहां फंसें भारतीयों के संबंध में चर्चा की थी। यूक्रेन में 20 हजार भारतीय हैं और इनमें से लगभग 4 हजार भारतीय नागरिक पहले ही यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख