Russia-Ukraine War : रूसी सैनिकों की दरिंदगी, यूक्रेनी लड़कियों की रेप के बाद हत्या, घरों में कर रहे हैं लूटपाट

Webdunia
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (17:49 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इन दोनों देशों के बीच चल रहे घनघोर युद्ध का आज 41वां दिन है। हालांकि रूस की सेना यूक्रेन के कई इलाकों में पीछे भी हटी है लेकिन युद्ध के बाद की तबाही का मंजर यूक्रेन में हर तरफ देखा जा सकता है। जगह-जगह लाशों के ढेर बिखरे पड़े हैं। भयानक मंजर दिल दहलाने वाले हैं।
 
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइसे का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले और रूसी सैनिकों की दरिंदगी पर बयान दिया है। प्राइसे ने कहा कि  'हमने यातना, बलात्कार और नागरिकों को उनके परिवारों के साथ मारे जाने की विश्वसनीय रिपोर्टें देखी हैं। 
 
पुतिन की सेना बारूदी सुरंग, बूबी ट्रैप समेत अत्याचारों के कई बुरे सपने पीछे छोड़कर गई है। यूक्रेन के बूचा से तबाही का जो मंजर सामने आया है, उसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। बूचा में हुईं हत्याओं पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बूचा में हुईं हत्याओं के लिए युद्ध अपराध का केस लगना चाहिए। इस दौरान बाइडेन ने रूस पर कई तरह के बैन लगाने की मांग करने की बात भी कही।
<

Russian soldiers loot, rape and kill. 10 y.o. girls with vaginal and rectal tears. Women with swastika shaped burns. Russia. Russian Men did this. And Russian mothers raised them. A nation of immoral criminals

— Lesia Vasylenko (@lesiavasylenko) April 3, 2022 >
बाइडेन ने कहा कि बूचा में जो हुआ, वो सबने देखा। पुतिन युद्ध अपराधी (वॉर क्रिमिनल) और क्रूर हैं। बूचा में जो भी हो रहा है, वह बहुत अपमानजनक है। रूस ने यूक्रेन में युद्ध के साथ ही अपराध भी किया है और नरसंहार को अंजाम दिया है। हाल ही में यूक्रेन ने यह दावा किया था कि कीव क्षेत्र के कस्बों में 410 नागरिकों के शव मिले हैं।
 
यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के तहत रूसी सैनिकों ने हमलों के दौरान यूक्रेन की महिलाओं के साथ रेप, दरिंदगी और हत्याएं कीं। इसके अलावा कीव से पीछे हटते समय रूसी सैनिकों ने कई घरों में लूटपाट की। यूक्रेन के नागरिकों ने यह आरोप भी लगाया कि रूसी सैनिक घरों से कपड़े, जूते और इलेक्ट्रॉनिक आइटम लूट ले गए।

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा