Russia-Ukraine War: यूक्रेन के साथ बातचीत से पहले सभी बिंदुओं पर स्पष्टता चाहता है रूस

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2022 (19:38 IST)
मॉस्को। रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि संभावित समझौते के प्रमुख बिंदुओं पर स्पष्टता के बाद ही रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति बातचीत के लिए बैठक कर सकते हैं। सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि सभी प्रमुख बिंदुओं के समाधान के लिए एक बार स्पष्टता होने के बाद ही बैठक जरूरी होगी।

ALSO READ: यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत, रूस से कोयले का आयात भी रख सकता है जारी
 
लावरोव के बयान से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि वे शांति के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन की तटस्थता और सुरक्षा गारंटी के मुद्दे पर बिना देरी के चर्चा करने को तैयार हैं। जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन के साथ केवल आमने-सामने की बातचीत होने से ही युद्ध समाप्त हो सकता है। रूस और तुर्की के वार्ताकार इस्तांबुल में मंगलवार को बातचीत का एक और दौर करने वाले हैं जिसमें समझौते का मसौदा तैयार हो सकता है।
 
सर्बिया के मीडिया को दिए एक ऑनलाइन साक्षात्कार में लावरोव ने आरोप लगाया कि यूक्रेन केवल बातचीत करना चाहता है जबकि रूस को ठोस नतीजों की दरकार है। इससे पहले ऑस्कर पुरस्कार समारोह के दौरान रूसी हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 30 सेकंड का मौन रखा गया।
 
यूक्रेन में जन्मी मिला कुनिस ने रविवार रात आयोजित अकादमी पुरस्कार समारोह की शुरुआत में यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक भावुक भाषण दिया, वहीं पुरस्कार समारोह के बीच में अचानक स्क्रीन काला हो गया और उस दौरान स्क्रीन पर एक संदेश आया जिसमें युद्धग्रस्त देश में मदद भेजने के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की गई।

ALSO READ: ऑस्कर 2022 अवॉर्ड समारोह में दिखा यूक्रेन के प्रति समर्थन, रखा गया कुछ देर का मौन
 
रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण ताजा घटनाक्रम : 'होलोकॉस्ट' (यहूदियों के नरसंकार) में जीवित बचे लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से यूक्रेन से जर्मनी की ओर पलायन किया। यूक्रेन के वेल्डरों ने दान में मिले वाहनों को सेना के लिए परिवहन में बदला। यूक्रेन में हो रहे युद्ध के कारण अरब देशों में खाद्य आपूर्ति संकट में।
 
अन्य घटनाक्रम:
 
बीजिंग : चीन ने कहा कि रूस के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बारे में बीजिंग की चिंताओं को अमेरिका को गंभीरता से लेना चाहिए। चीन ने प्रतिबंधों पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करते कहा कि इससे युद्ध खत्म नहीं होगा और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य बदतर होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को कहा कि चीन तथा अन्य देश मानते हैं कि भू-राजनैतिक संघर्ष और बड़ी शक्तियों के खेल की कीमत सभी देशों के लोगों को नहीं चुकानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्या यह नहीं है कि कौन रूस को प्रतिबंधों से बचाना चाहता है, बल्कि यह है कि चीन और रूस के बीच सामान्य आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को अनावश्यक रूप से नुकसान हो रहा है।
 
द हेग, नीदरलैंड्स : यूरोपीय संघ की न्यायिक समन्वय एजेंसी यूरोजस्ट ने कहा है कि उसने युद्ध अपराधों और मानवता के विरुद्ध अपराधों की जांच के लिए पोलैंड, लिथुआनिया और यूक्रेन को एक संयुक्त जांच दल बनाने के वास्ते सहायता दी है। एजेंसी ने सोमवार को कहा कि दल के गठन के लिए इन तीन देशों ने शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए। यूरोजस्ट ने कहा कि उसने इसके लिए कानूनी और तकनीकी सहायता दी।
 
जिनेवा : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने कहा कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत से लेकर अब तक 1,119 असैन्य लोगों की मौत हो चुकी है और 1,790 लोग घायल हो चुके हैं। विश्व निकाय की एजेंसी ने रविवार को कहा कि अधिकतर नुकसान ज्यादा प्रभाव क्षेत्र वाली भारी गोलाबारी के कारण हुआ।
 
लंदन : ब्रिटेन के रक्षा अधिकारियों ने कहा कि रूस की सेनाओं ने रसद आपूर्ति में समस्या और यूक्रेन की ओर से की जा रही जवाबी कार्रवाई के चलते पिछले 24 घंटे में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं की। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने ताजा खुफिया जानकारी में कहा कि रूस की सेनाओं का मनोबल गिरा हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड पाए व्यक्ति को किया बरी, डीएनए साक्ष्य प्रबंधन पर दिए दिशानिर्देश

अगला लेख