Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Russia Ukraine War : यूक्रेन में अब तक 14 बच्चों समेत 352 की मौत, 1684 लोग हुए घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia Ukraine War : यूक्रेन में अब तक 14 बच्चों समेत 352 की मौत, 1684 लोग हुए घायल
, सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (15:53 IST)
कीव। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 14 बच्चों समेत यूक्रेन के 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 116 बच्चों समेत 1684 लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कितने जवान हताहत हुए हैं। रूस ने दावा किया है कि उसके बल केवल यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं और यूक्रेन के आम नागरिकों को कोई खतरा नहीं है।
ALSO READ: यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स होने लगे बीमार, लड़कियों को पैनिक अटैक, खाना खत्‍म, कैसे लें इंसुलिन, कब तक करेंगे सर्वाइव नहीं पता
वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को केवल यह स्वीकार किया कि रूसी सैनिक हताहत हुए हैं, लेकिन उसने उनकी संख्या नहीं बताई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिट एन रन : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कई गुना बढ़ाई मुआवजे की राशि, जानिए कितनी मिलेगी रकम...