Operation Ganga: बुखारेस्ट से 218 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (10:05 IST)
नई दिल्ली। 'ऑपरेशन गंगा' के तहत 9वीं उड़ान के अंतर्गत यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंची। यह उड़ान यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के भारत सरकार के अभियान का हिस्सा है।

ALSO READ: बाइडन के 2 बड़े फैसले : यूक्रेन को 1 बिलियन डॉलर की मदद, रूस के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र किया बंद
 
रूस के साथ युद्ध के कारण यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है, ऐसे में भारत अपने नागरिकों को भू-मार्ग से यूक्रेन के पड़ोसी देशों- रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया लाकर वहां से विमान के जरिए स्वदेश ला रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत सरकार यूक्रेन से हर भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।

ALSO READ: यूक्रेन संकट: रूस में आम लोगों का डर- कहीं ईरान या उत्तर कोरिया ना बन जाएं
 
उन्होंने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन से सभी छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के सभी प्रयास कर रही है। मैं उनसे यूक्रेन में अपने मित्रों से यह कहने की अपील करता हूं कि वे हिम्मत और संयम बनाए रखें। इससे पहले बुखारेस्ट से एक अन्य विमान 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा था। मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेल सुविधा काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विमान से उतरने के बाद आपकी घर वापसी के लिए रेलवे सुविधा काउंटर बनाए गए हैं। आधिकारिक अनुमान के अनुसार यूक्रेन के विश्वविद्यालयों में करीब 18,000 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Pune Porsche accident case: मृतकों के परिजन ने उठाया सवाल, मामले की त्वरित सुनवाई का क्या हुआ?

किसान का वीडियो देख पसीजा कृषि मंत्री शिवराज सिंह का दिल, कर दिया ये वादा

अफरीदी ने असीम मुनीर को किया Kiss, कहा- दुश्मन को धूल चटाने के लिए थैंक यू, सोशल मीडिया में हंस रहे लोग

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़नी हुईं शुरू, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

टीम मोदी में एमजे अकबर की वापसी, ये जिम्मेदारी दी बीजेपी ने, MeToo के बाद हुए थे बाहर

अगला लेख