Russia Ukraine War Update : यूक्रेन और रूस के बीच बेलारूस बॉर्डर पर बैठक जारी, बातचीत के बीच भी नहीं थम रहा घमासान

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (16:53 IST)
Ukraine Russia Crisis: रूस के साथ बातचीत के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल अब बेलारूस में है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि देश बेलारूस-यूक्रेनी सीमा पर रूस के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गया है। दोपहर 3.30 बजे दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है।
ALSO READ: बातचीत से पहले जेलेंस्की ने दिखाए तेवर, मौत से बचना है तौ लौट जाएं रूसी
हालांकि यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। इस बीच यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए बेलारूस की सीमा पर बेलारूस के Mi-8MTV-5 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर से पहुंचा है. रूस के साथ यूक्रेन की बातचीत शुरू हो गई। 
 
बातचीत से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के साथ बातचीत का उसका मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी है। उन्होंने रूस के सैनिकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सीजफायर का पालन करें और अपनी जान बचाते हुए यूक्रेन छोड़कर बाहर चले जाएं।
 
पुतिन के प्रवक्ता पेस्कोव ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि यूक्रेनियन नेशनलिस्ट ग्रुप्स आम नागरिकों को अपनी सुरक्ष कवच के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मंज़ूर नहीं है और अपराध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख