Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UNSC में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का संबोधन- बुचा में रूसी सेना ने जो किया वह क्रूरता

हमें फॉलो करें UNSC में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का संबोधन- बुचा में रूसी सेना ने जो किया वह क्रूरता
, मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (20:46 IST)
यूक्रेन के राष्ट्रपति मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय को संबोधित किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि नागरिकों को टैंकों से कुचल दिया गया, महिलाओं का उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया गया और मार डाला गया।

बुचा में रूसी सेना ने जो किया वह क्रूरता है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सचमुच उल्लंघन किया गया है। बुचा में नरसंहार कई उदाहरणों में से एक है। जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस के निष्कासन की मांग की।

उन्होंने रूस के अपराधों के लिए जवाबदेही की मांग की। राष्ट्रपति ने यूक्रेन के बुचा में कथित अत्याचारों का वर्णन करते हुए बताया कि लोग उनके अपार्टमेंट, घरों में मारे गए। सड़क के बीच में कारों में बैठे हुए नागरिकों को टैंकों से कुचल दिया गया। जवाबदेही अपरिहार्य होनी चाहिए।

वीडियो के जरिए अपने संबोधन में जेलेंस्की ने रूस के सैनिकों पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बर्बर अत्याचार करने का आरोप लगाया और कहा कि वे इस्लामिक स्टेट समूह जैसे आतंकवादियों से अलग नहीं हैं।
 
यूक्रेन के विभिन्न इलाकों खासकर बूचा से सामने आई खौफनाक तस्वीरों ने दुनिया में खलबली मचा दी है और रूस के खिलाफ युद्ध अपराधों के लिए मुकदमा तथा कठोर पाबंदी लगाने की मांग की गई है।
 
जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र की सबसे शक्तिशाली इकाई को लाशों के अंबार का एक संक्षिप्त वीडियो फुटेज दिखाते हुए ‘‘रूसी आक्रमण को रोकने’’ का आह्वान किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका के बाद पेरू में महंगाई से हाहाकार, प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे लोग, राष्ट्रपति ने किया इमरजेंसी का ऐलान