अमेरिका का दावा, रूस ने यूक्रेन पर दागी 500 से ज्यादा मिसाइलें

Webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (11:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने दावा किया कि रूस ने एक हफ्ते में 500 से ज्यादा मिसाइलें दागी गई। कीव, खारकीव, सूमी समेत यूक्रेन के कई शहरों लगातार धमाके हो रहे हैं।
 
यूक्रेन के अखबार दि कीव इंडिपेंडेंट ने पेंटागन के अफसर के हवाले से बताया कि रूस ने इस हफ्ते 500 से अधिक मिसाइलें दागीं। रूस प्रतिदिन लगभग दो दर्जन की दर से सभी प्रकार की मिसाइलों से हमला कर रहा है।
 
इस युद्ध से यूक्रेन में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमलों से तबाही की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 
 
अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने और लाखों यूरोपीय लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने का आरोप लगाया है।
 
हालांकि रूस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक प्रशिक्षण सुविधा केंद्र में आग लगाने के लिए यूक्रेन का एक समूह जिम्मेदार था।
 
जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास आग लगने की तस्वीरें आने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विकिरण के स्तर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला केवल इस देश (यूक्रेन) पर हमला नहीं है, बल्कि यूरोप और वैश्विक शांति पर हमला है।
 
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) की रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को रूस की ओर से शुरू किए गए हमले के बाद 3 मार्च तक 12 लाख से अधिक शरणार्थियों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख