Russia-Ukraine War 100 Days: यूक्रेन में युद्ध अपराध के लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगा अमेरिका

Webdunia
शुक्रवार, 3 जून 2022 (13:05 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूसी बलों द्वारा पूर्वी यूरोपीय देश में किए गए युद्ध अपराधों के लिए मॉस्को को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लिया है।
 
अमेरिकी विदेश मंत्री उजरा जेया ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कानून के गंभीर उल्लंघनों के लिए जवाबदेही और न्याय को मजबूत करने से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि लगभग 100 दिनों में दुनिया ने रूसी सेना को यूक्रेन में प्रसूति केंद्रों, रेलवे-सबवे स्टेशनों, अपार्टमेंट और मकानों पर गोलाबारी करते देखा है। यहां तक ​​कि सड़कों पर साइकल चलाने वाले नागरिकों को भी निशाना बनाया गया है।
 
जेया ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध अपराधों की व्यापक अंतरराष्ट्रीय जांच का समर्थन करने के लिए अमेरिका लगातार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, वहीं आयरलैंड के अटॉर्नी जनरल पॉल गैलाघर ने यूक्रेन में न्याय के आह्वान का समर्थन करने के लिए पिछले 3 महीनों में किए गए प्रयासों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आयरलैंड उन 41 देशों में से 1 था जिन्होंने यूक्रेन की स्थिति को तत्काल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) में भेजा।
 
गैलाघर ने कहा कि आईसीसी ने रूसी सेना के अपराधों की जांच और यूक्रेन के प्रयासों का समर्थन करने के लिए 42 जांचकर्ताओं, फॉरेंसिक विशेषज्ञों व अन्य कर्मचारियों का एक दल तैनात किया है। बैठक में संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने यूक्रेन में अपने कथित 'विशेष सैन्य अभियान' को अचानक अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायायालय में ले जाने को लेकर पश्चिमी देशों पर 'पाखंड' करने का आरोप लगाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख