suvichar

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार इस ज्वर से जल्दी आता है बुढ़ापा और मृत्यु

Webdunia
हमारे देश में सेहत को लेकर कम ही लोग सजग रहते हैं। सभी दवा खाने के लिए तत्पर रहते हैं लेकिन कोई भी योगासन करने या सावधानी बरतने के लिए वैसे तत्पर नहीं रहते हैं। सेहत को लेकर भारत सबसे सुस्त देश है। अधिकतर लोगों की तोंद निकल गई है जो कि रोग की कोठी होती है। खैर...आओ जानते हैं ब्रह्मवैवर्त पुराण सेहत के बारे में क्या कहता है। 
 
पुराण ही नहीं आयुर्वेदानुसार भी यदि कोई व्यक्ति भोजन करने के बाद तुरंत नहा लेता है तो इससे कफ बढ़ता है। दूसरी ओर लोग यह सोचते हैं कि भोजन के बाद थोड़ा टहलना चाहिए लेकिन इससे वात रोग बढ़ता है। भोजन के तुरंत बाद पैदल चलना, दौड़ना, आग तापना आदि से भी वात रोग बढ़ते हैं। वात रोग से शरीर कमजोर होता है और वृद्धावस्था जल्दी आती है। 
 
इस पुराण के अनुसार 64 प्रकार रोग के होते हैं, जिनसे आपको वक्त के पहले ही बुढ़ापा आ जाता है या शरीर रोगग्रस्त हो जाता है। वात, पित्त और कफ ये रोगों के तीन प्रकार हैं। इनके अतिरिक्त एक और ज्वर भी बताया गया है, वह है त्रिदोषज। ये रोगों के मुख्य भेद हैं। इनके प्रभेद इस प्रकार है:- कुष्ठ, घेंघा, खांसी, फोड़ा, मूत्र संबंधी रोग, रक्त विकार, कब्ज, गोद, हैजा, अतिसार, ज्वर आदि। इन सभी भेदों और प्रभेदों को मिलाकर कुल 64 प्रकार के रोग बताए गए हैं।
 
 
कुल 64 प्रकार के रोग बताए गए हैं और ये सभी रोग मृत्युकन्या के पुत्र हैं। इसका सीधा अर्थ यह है कि इन रोगों से इंसान की मृत्यु तक हो सकती है। मृत्युकन्या की एक पुत्री भी है, जिसे जरा कहा जाता है। जरा यानी बुढ़ापा।
 
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार दारुण नामक ज्वर ही सभी रोगों को उत्पन्न करता है। दारुण ज्वर यानी बहुत ज्यादा पीड़ा। ऐसी पीड़ा जो शरीर के साथ ही मन को भी तोड़ देती है। दारुण ज्वर यानी ऐसी बीमारी जिससे इंसान की मृत्यु भी हो सकती है, इंसान लाचार हो सकता है, इंसान कुछ भी कर सकने में असमर्थ हो सकता है।

इसीलिए कहा जाता है कि नीम, करेला, गिलोय, पपीता या तुलसी का रस पीते रहना चाहिए। यदि आप समय समय पर इन रसों का सेवन करते रहते हैं तो इस ज्वर से बचे रहेंगे। कई बार ऐसा होता है कि आपको संपूर्ण शरीर में धीमा दर्द बना रहता है लेकिन आपको इस बात का अहसास इसलिए नहीं होता क्योंकि आप बहुत व्यस्त हैं। आपके पास खुद के शरीर की बातें सुनने की फुर्सत नहीं है। आप अपनी कार या बाइक की बराबर सर्विसिंग कराते रहते हैं लेकिन आपको आपके शरीर की जरा भी चिंता नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण भारत में कहां और कब नजर आएगा, सूतक काल सहित संपूर्ण लिस्ट

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Holika Dahan 2026: 02 नहीं 03 मार्च को ही करें होलिका दहन, जानिए शास्त्रमत

श्री विष्णु षोडश नाम स्तोत्र | Shri vishnu shodash naam stotram

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

अगला लेख