कमलगट्टे की माला के 7 फायदे

Webdunia
कमल के फूल का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। कमल पुष्प के बीजों की माला को कमल गट्टे की माला कहा जाता है। चंदन, तुलसी और कमलगट्टे तीनों में कमलगट्टे की माला घर में अवश्य रखना चाहिए। आओ जानते हैं इसके 7 प्रयोग और उसके फायदे।
 
 
1.माता लक्ष्मी की उपासना के लिए कमल गट्टे की माला शुभ मानी गई है। इसको धारण करने से लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा भुने हुए कमल के बीज या मखाने की खीर बनाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं।
 
 
2.इस माला को धारण करने वाला शत्रुओं पर विजयी होता है।
 
 
3. इस माला से कालीका माता की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होती है। मां काली की उपासना के लिए काली हल्दी अथवा नीलकमल की माला का प्रयोग करना चाहिए।
 
 
4.तुलसी के बीज से या कमल के बीज से बनी माला से जप किया जाता है। इसे पूजाघर में रखना चाहिए और जब भी आप इस माला को फेरते हुए अपने इष्टदेव का 108 बार नाम लेंगे तो इससे घर और मन में सकारात्मक वातावरण और भावों का संचार होगा।
 
 
5. अक्षय तृतीया, दीपावली, अक्षय नवमी के दिन इस माला से कनकधारा स्तोत्र का जप करने वाले को धनलाभ के अवसर मिलते रहते हैं।
 
 
6.कमलगट्टे के 108 बीज को घी में भिगोकर उसकी 108 बार आहुति देने से गरीबी मिट जाती है। कुछ लोग लगातार 21 दिन तक ऐसा करते हैं। कुछ लोग इसमें शहद मिलाकर भी हवन करते हैं।
 
 
7- किसी दुकान, ऑफिस या प्रतिष्ठान में कमलगट्टे की माला बिछाकर उसके ऊपर मां लक्ष्मी का चित्र रखकर पूजा करने से व्यापार में दिन-रात तरक्की होती हैं।
 
 
नोट: कमलगट्टे की माला धारण करने के लिए शुक्रवार के दिन प्रात: स्नान करने के बाद 108 बार ''ॐ श्रींश्रीं महालक्ष्म्यै' का जाप करें और फिर इस माला को धारण करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Astrology : किस राशि के लोग आसानी से जा सकते हैं आर्मी में?

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार इन 4 जगहों पर नहीं रहना चाहिए, जिंदगी हो जाती है बर्बाद

Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

Shani Sade Sati: 3 राशि पर चल रही है शनिदेव की साढ़ेसाती, 2 पर ढैया और किस पर कब लगेगा शनि?

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 2 वास्तु यंत्र रखने से होता है वास्तु दोष दूर

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान, जानें उपाय

Sabse bada ghanta: इन मंदिरों में लगा है देश का सबसे वजनी घंटा, जानें क्यों लगाते हैं घंटा

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

वैष्णव संत रामानुजाचार्य के बारे में 5 खास बातें

अगला लेख