Dharma Sangrah

जिस घर में होती हैं ये चीजें वहां नहीं आता धन और शांति

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2017 (00:02 IST)
हिन्दू धर्म में घर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। घर होना चाहिए वास्तु अनुसार। सबसे उत्तम दिशा उत्तर और ईशान मानी गई है। पूर्व, पश्चिम और वायव्य दिशा मध्यम है जबकि आग्नेय, दक्षिण, नैऋत्य दिशा सबसे खराब मानी जाती है। अब आप ही तय करें कि घर किस दिशा में होना चाहिए। ईशान दिशा में आकाश कुछ ज्यादा ही खुला होता है क्योंकि धरती उस दिशा में अपने अक्ष पर छुकी हुई है। यही कारण है कि इस दिशा को देव दिशा कहा गया है।
 
घर में कौन सी वस्तुएं होना चाहिए और कौन सी नहीं यह भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। पीतल, सोना, तांबा उत्तम, कांसा, चांदी, जस्ता, मध्यम और लोहा, स्टील, एल्युमिनियम आदि निम्नतम है। घर या किचन में अधिकतर पीतल, तांबा, कांसा, लकड़ी और चांदी की वस्तुएं होना चाहिए। लोहे की अलमारी की जगह लकड़ी की अलमारी रखें। तिजोरी लौहे की रख सकते हैं। घर में प्लास्‍टिक के सामान तो बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।
 
उपरोक्त बातें तो हमने प्राथमिक तौर पर आपको बताई है। हालांकि अब यह जानें कि जिस घर में होती हैं ये चीजें वहां नहीं आता धन और शांति...जानिए अगले पन्नों पर...

टूटी हुई वस्तुएं:
घर में टूटा हुआ या चटका हुआ गिलास, टूटे-फूटे बर्तन, दर्पण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तस्वीर, फर्नीचर, पलंग, घड़ी, दीपक, झाड़ू, मग, कप, देवी देवताओं के फटे चित्र, खंडित मूर्तियां आदि कोई-सा भी सामान घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और व्यक्ति मानसिक परेशानियां झेलता है।
खराब तस्वीरें:
ताजमहल, युद्ध, फव्वारे, झरने, हिंसक जानवर, कांटेदार पौधे, रेगिस्तान, सूखा पहाड़, सूनेपन को दर्शाते चित्र आदि तरह की तस्वीरें घर में नहीं होना चाहिए। इससे घर में उदासी, निराशा, कलह और अशांति के भाव पैदा होते हैं।
 
पुराने या फटे कपड़े :
अक्सर लोग घरों की अलमारी या दीवान में फटे-पुराने कपड़ों की एक पोटली रखते हैं। फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है।
 
कबाड़ :
अक्सर देखा गया है कि लोग घर में अटाला या कबाड़ जमा कर रखते हैं। इसमें लोहे, प्लास्टिक और कांच की वस्तुएं ज्यादा होती है जोकि सही नहीं है। कबाड़ से कबाड़ा हो जाता है। घर में यदि प्लास्टिक है तो यह उर्जा का कुचालक होता है।   
 
फटे जुते और चप्पल :
पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल आपको आगे बढ़ने से रोक देते हैं। इन्हें भी घर से निकाल दें।
 
पर्स या तिजोरी: 
पर्स फटा और तिजोरी टूटी हुई है तो कैसे लक्ष्मी का आगमन होगा? पर्स में चाबियां या किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तुएं न रखें। पर्स या तिजोरी में धार्मिक और पवित्र वस्तुएं रखें जिनसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जिन्हें देखकर मन प्रसन्न होता है।
 
टूटी या खुली अलमारी : 
किताबें रखने या कुछ छोटा-मोटा सामान रखने वाली अलमारियों को बंद करने का दरवाजा नहीं है या उनमें कांच नहीं लगा है तो वह खुली मानी जाएगी। माना जाता है कि ऐसी अलमारी के होने से हर तरह के कार्यों में रुकावट आती है और धन भी पानी की तरह बह जाता है।
 
पत्थर, नग या नगिना :
कई लोग अपने घर में अनावश्यक पत्थर, नग, अंगुठी, ताबिज या अन्य इसी तरह के सामान घर में कहीं रख छोड़ते हैं। यह मालूम नहीं रहता है कि कौन-सा नग फायदा पहुंचा रहा है और कौन-सा नग नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए इस तरह के सामान को घर से बाहर निकाल दें। एक छोटा सा पत्थर भी आपके भाग्य को दुर्भाग्य में बदलने की क्षमता रखा है। यदि यह घर में रखा है तो इसकी उर्जा धीरे धीरे आपके घर के वातावरण को बदल कर रख देगी।
 
वस्तुओं के अलावा ये भी घर में नहीं होना चाहिए...

दीवारों की दरारें : घर की दीवारों को दरारें आ गई है तो उन्हें तुरंत ठीक करवा लें। इससे धन की हानी होती है और मानसिक शांति भी चली जाती है।
नल से पानी का टपकना: यदि घर के नल आदि ठीक नहीं है और उनसे एक एक बूंद पानी टपकता रहता है तो यह आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। अक्सर लोग घर से बाहर जाते वक्त नल खुल्ला छोड़ जाते हैं यह भी हानीकारक है।
 
पूजाघर के बासी फूल : घर में पूजाघर के बासी फूल, माला, बासी बत्ती बचे आदि को हटा देना चाहिए। यह भी आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं।
 
कबूतरों का घोंसला : घर की गैलरी या खिड़की के उपर के शेड पर अक्सर कबूतर अपना बसेरा बना लेते हैं। मान जाता है कि इनका घोंसला बनाना अशुभ होता है। इनके कारण घर में संकट या गृहकलह का जन्म होता है। इसलिए इसे अपने घर से तुरंत बाहर कर दें।
 
चमगादड़ का आना : घर के आसपास चमगादड़ चक्कर लगाती रहती है जो कि अशुभ होती है। घर के पास जो पेड़ है उस पर चमगादड़े सोती है तो वह भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में यदि घर के अंदर चमगादड़ आ जाए तो उसे किसी लड़ाई झगड़े आदि तरह के संकट के आने का संकेत माना जाता है। ऐसे में चमगादड़ों को भगाने के उपाय करें। धुआं आदि जलाकर या उजाला करके उन्हें भगाया जा सकता है।
 
ततैया का छत्ता  : मान्यता अनुसार घर में ततैया का छत्ता भी अमंगलता का सूचक होता है। कहा जाता है कि 
इनके घर पर होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इसे भी तुरंत घर से हटा ही दें तो अच्छा है।
 
मकड़ी का जाला : घर में बनने वाले मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें इनसे आपके अच्छे दिन बुरे दिनों में बदल सकते हैं। अक्सर लोगों के घर के किसी कोने के उपरी हिस्से में जाले लग जाते हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Holika Dahan 2026: 02 नहीं 03 मार्च को ही करें होलिका दहन, जानिए शास्त्रमत

श्री विष्णु षोडश नाम स्तोत्र | Shri vishnu shodash naam stotram

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

अगला लेख