हनुमानजी ने शनिदेव को उठाकर यहां फेंक दिया था

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2016 (14:13 IST)
हनुमानजी सर्वशक्तिशाली है। भूत-पिशाच, ग्रह-नक्षत्र आदि सभी उनके अधीन है। हनुमानजी का भक्त ओर किसी का भक्त नहीं होता। हनुमानजी के बारे में हम आपको एक और रहस्य बताते हैं।
यूं तो शनिदेव के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं। उनमें से मध्यप्रदेश में ग्वालियर के निकट एंती गांव में स्थित शनिदेव का मंदिर बहुत खास माना जाता है। मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां त्रेतायुग से ही शनिदेव की प्रतिमा विराजमान है। यह इलाका शनिक्षेत्र के नाम से मशहूर है। यहां शनिवार को दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं।
 
किसने किया था इस मंदिर का निर्माण....
 

ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में शनि की प्रतिमा किसी ने नहीं रखवाई बल्कि ये आसमान से टूट कर गिरे एक उल्कापिंड से निर्मित है। खगोलविद एवं ज्योतिषियों का ऐसा मानना है कि ये मंदिर निर्जन वन में स्थापित होने के कारण इसका विशेष प्रभाव है। इस उल्कापिंड के आसपास बाद में मंदिर का निर्माण कराया गया। इस शनि मंदिर का निर्माण विक्रमादित्य ने करवाया था। बाद में कई शासकों ने इसका जीर्णोद्धार करवाया।

हालांकि रियासतकालीन दास्तावेज अनुसार 1808 में ग्वालियर के तात्कालीन महाराजा दौलतराव सिंधिया ने मंदिर की व्यवस्था के लिए जागीर लगवाई। फिर तात्कालीन शासक जीवाजी राव सिंधिया ने जागीर को जब्त कर यह देवस्थान औकाफ बोर्ड को सौंप दिया। फिलहाल इसकी देख-रेख मुरैना जिला प्रसाशन द्वारा किया जाता है।  
 
अगले पन्ने पर जानिए पौराणिक मान्यता...
 

एक पौराणिक मान्यता के अनुसार, रावण ने एक बार शनिदेव को भी कैद कर लिया था। तब शनिदेव ने हनुमानजी को संकेत किया था कि अगर वे उन्हें मुक्त करा दें तो वे रावण के नाश में अहम भूमिका निभाएंगे।
हनुमानजी ने शनिदेव को रावण की कैद से मुक्त कराया। कैद में रहने के कारण शनिदेव काफी दुर्बल कमजोर हो चुके थे। इसलिए उन्होंने एक सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रार्थना की। इसलिए हनुमानजी ने अपने बल से शनिदेव को आकाश में उछाल दिया और वे यहां आ गए। तब से शनिदेव यहां विराजमान हैं।
 
यह भी कहा जाता है कि लंका से प्रस्थान करते समय शनिदेव ने लंका को तिरछी दृष्टि से देखा था। इसी का नतीजा था कि रावण का कुल सहित नाश हो गया। जब शनिदेव यहां आए तो उल्कापात जैसा प्रभाव हुआ। आज भी उस घटना का यहां निशान बना हुआ है। 
Show comments

Jagannath rath yatra date 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 की तारीख व मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की अमावस्या कब है, कर लें इस दिन 5 उपाय, होगा कल्याण

Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

बच्चे का नाम रखने की है तैयारी तो जानें क्या है बच्चे के नामकरण संस्कार की सही विधि

Shani Jayanti 2024: शनिदेव जयंती पर कर लें 5 उपाय शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत की पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: महीने का अंतिम दिन, किस राशि की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पढ़िए 31 मई का राशिफल

वट सावित्री व्रत कथा, जानें सावित्री और सत्यवान की कहानी

वट सावित्री व्रत की 10 रोचक बातें जिन्हें आपको जानना चाहिए