चमत्कारिक वीर साधना, जानिए वीरों के नाम...

Webdunia
हिन्दू धार्मिक परंपरा में एक ओर जहां देव, नाग, गंधर्व, अप्सरा, विद्याधर, सिद्ध, यक्ष, यक्षिणी, भैरव, भैरवी आदि सकारात्मक शक्तियों की बात की गई है तो वहीं दैत्य, दानव, राक्षस, पिशाच, पिशाचिनी, गुह्मक, भूत, वेताल आदि नकारात्मक शक्तियों की साधना का उल्लेख भी मिलता है।

प्रतिकात्मक फोटो

चमत्कारिक अष्ट यक्षिणियों की साधना, तुरंत मिलेगा फल

उसी तरह कुछ ऐसी भी शक्तियां हैं जिनकी जो सात्विक भाव से साधना करता है, वह उनको वैसा ही चमत्कार दिखाती हैं। उन्हीं में से एक है वीर या बीर साधना। सभी वीरों की शक्तियां एक-दूसरे से भिन्न हैं। ये अलग-अलग शक्तियों से संपन्न होते हैं। गुप्त नवरात्रि में और कुछ विशेष दिनों में वीर साधना की जाती है। वीर साधना को तांत्रिक साधना के अंतर्गत माना गया है। मूलत: 52 वीर हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं- 
 
01. क्षेत्रपाल वीर
02. कपिल वीर
03. बटुक वीर
04. नृसिंह वीर
05. गोपाल वीर
06. भैरव वीर
07. गरूढ़ वीर
08. महाकाल वीर
09. काल वीर
10. स्वर्ण वीर 
11. रक्तस्वर्ण वीर
12. देवसेन वीर
13. घंटापथ वीर 
14. रुद्रवीर
15. तेरासंघ वीर 
16. वरुण वीर 
17. कंधर्व वीर
18. हंस वीर 
19. लौन्कडिया वीर
20. वहि वीर 
21. प्रियमित्र वीर 
22. कारु वीर
23. अदृश्य वीर 
24. वल्लभ वीर
25. वज्र वीर
26. महाकाली वीर 
27. महालाभ वीर 
28. तुंगभद्र वीर 
29. विद्याधर वीर
30. घंटाकर्ण वीर 
31. बैद्यनाथ वीर 
32. विभीषण वीर
33. फाहेतक वीर
34. पितृ वीर
35. खड्‍ग वीर 
36. नाघस्ट वीर 
37. प्रदुम्न वीर
38. श्मशान वीर 
39. भरुदग वीर 
40. काकेलेकर वीर 
41. कंफिलाभ वीर
42. अस्थिमुख वीर
43. रेतोवेद्य वीर 
44. नकुल वीर 
45. शौनक वीर 
46. कालमुख 
47. भूतबैरव वीर 
48. पैशाच वीर 
49. त्रिमुख वीर 
50. डचक वीर 
51. अट्टलाद वीर 
52. वास्मित्र वीर
 
वीरों के विषय में सर्वप्रथम पृथ्वीराज रासो में उल्लेख है। वहां इनकी संख्या 52 बताई गई है। इन्हें भैरवी के अनुयायी या भैरव का गण कहा गया है। इन्हें देव और धर्मरक्षक भी कहा गया है। मूलत: ये सभी कालिका माता के दूत हैं। उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब आदि प्रांतों में कई वीरों की मंदिरों में अन्य देवी और देवताओं के साथ प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। राजस्थान में जाहर वीर, नाहर वीर, वीर तेजाजी महाराज आदि के नाम प्रसिद्ध हैं।
 
कहते हैं कि वीर साधना एक बंद कमरे में, श्मशान में या किसी एकांत स्थान पर की जाती है, जहां कोई आता-जाता न हो। कई दिन, कई रातों तक महाकाली की पूजा करने के पश्चात कहा जाता है कि पूजा के दौरान एक ऐसा क्षण आता है, जब काली के दूत सामने आते हैं और साधक की मनोकामना पूर्ण करते हैं। वीर साधना को तांत्रिक साधना के अंतर्गत माना जाता है इसलिए ध्यान रहे कि यह साधना किसी गुरु या जानकार से पूछकर ही करें।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कांस में ऐश्वर्या ने मांग में सजाया सिन्दूर, दुनिया को दिया देश की संस्कृति और ताकत का संदेश

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बातें

शनिदेव 138 दिनों तक मीन में चलेंगे वक्री चाल, 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ

भारत के इन 5 मंदिरों की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप, करोड़ों में आता है चढ़ावा

राहु के कुंभ में गोचर से 4 राशियों का 18 माह तक रहेगा गोल्डन टाइम

सभी देखें

धर्म संसार

Saptahik Muhurat 2025: साप्ताहिक पंचांग में जानें 7 दिन के शुभ मुहूर्त (26 मई से 01 जून)

वट सावित्री व्रत और ज्येष्ठ अमावस्या के कुछ खास उपाय दे‍ते हैं व्यक्ति को ये 6 फायदे

Aaj Ka Rashifal: आज आपके जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं? जानें 26 मई का राशिफल

26 मई 2025 : आपका जन्मदिन

26 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख