Hanuman Chalisa

हनुमानजी इन 11 जगहों पर कभी नहीं जाते, हो जाता है वह घर नष्ट

अनिरुद्ध जोशी
रामदूत हनुमानजी को ब्रह्मचारी, पवित्र, भक्त, प्रेमी, असुरनिकंदन और महाबली कहा गया है। अत: जहां जिस घर में हनुमानजी की पूजा हो रही हो, उस घर का पवित्र होना जरूरी है अन्यथा हनुमानजी रूष्ट हो जाते हैं। हनुमानजी ऐसे किसी घर या स्थान पर नहीं जाते हैं, जहां इन 11 तरह की गतिविधियां होती हों-
 
 
1. जहां नहीं होती हो उनके आराध्य की पूजा और होता हो अपमान।
 
2. जहां प्रतिदिन मांस और मदिरा का ही सेवन किया जाता हो और लोग झूठ बोलते हों।
 
3. जहां गृहकलह होती रहती हो और परिवार या भाइयों में एकता नहीं हो।
 
4. जहां गंदगी और अपवित्रता का साम्राज्य हो और पिशाच जैसे लोग रहते हों।
 
5. जहां स्त्री का अपमान होता हो और उसका ध्यान नहीं रखा जाता हो।
 
6. जहां किसी भी प्रकार का तांत्रिक कार्य या टोना किया जा रहा हो।
 
7. जिस घर या स्थान पर किसी मूक प्राणी का वध किया जा रहा हो।
 
8. जहां लोगों का उत्तम चरित्र न हो और चरित्रहीनता ही स्वभाव बन गया हो।
 
9. जहां पर हर समय संतों का अपमान और निरादर होता रहता हो।
 
10. जहां पर खुद के तन और मन को ही पोषित करने वाले, निंदक और अहंकारी लोगों का बोलबाला हो।
 
11. जहां पर लोग पाककर्म के द्वारा धन या संपत्ति अर्जित करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

 
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त बताए गए सारे लक्षण अंगद ने रावण की सभा में बताए थे। रावण का महल और उसका राज्य इसी तरह के चरित्र को अपनाए हुए था। ऐसे स्थान को हनुमानजी द्वारा छोड़ देने से ही वह नष्ट हो जाता है जिस तरह कि लंका जलकर भस्म हो गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

अगला लेख