री‍ति-रिवाज़ और हिन्दू धर्म का फर्क जानिए

अनिरुद्ध जोशी
ऊर्दू के रिवाज को हिन्दी में परंपरा और अंग्रेजी में ट्रेडिशन कहते हैं। हिन्दू धर्म में ऐसी हजारों परंपराएं जुड़ी हुई है जिसका धर्म से संबंधित या धर्म से निकला मानकर धर्म की आलोचना की जाती है। अधिकतर लोग यह मानते हैं कि रिवाज के पीछे धर्म का बहुत बड़ा हाथ होता है जबकि यह सही नहीं है।
रिवाज की उत्पत्ति स्थानीय लोक कथाओं, संस्कृति, अंधविश्वास, रहन-सहन, खान-पान आदि के आधार पर होती है। दरअसल लोगों की जिंदगी से संबंध रखने वाला काम रिवाज होता है।

यह रिवाज़ एक जगह या वहाँ के लोगों के लिए आम होता है। जैसे खाने के वक्‍त लोगों का व्यवहार कैसा होना चाहिए और उन्हें दूसरों के साथ किस तरह पेश आना चाहिए, कपड़े कैसे पहनना चाहिए और क्या खाना चाहिये। जैसे राजस्थान में धोती और पगड़ी पहनने का रिवाज है तो तमिलनाडु में धोती या लुंगी। यह स्थानीय परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है धर्म का नहीं। 

हिन्दू धर्म के 10 विश्वास या अंधविश्वास, जानिए

हालांकि बहुत से ऐसे रिजाव है जो पौराणिक कथाओं के आधार पर भी समाज में प्रचलित हो जाते हैं। बहुत से रिवाज ऐसे हैं जो हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार सही नहीं है, जैसे सती प्रथा, दहेज प्रथा, मूर्ति स्थापना और विसर्जन, माता की चौकी, अनावश्यक व्रत-उपवास और कथाएं, पशु बलि, जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, छुआछूत, ग्रह-नक्षत्र पूजा, मृतकों की पूजा, अधार्मिक तीर्थ-मंदिर, 16 संस्कारों को छोड़कर अन्य संस्कार आदि। 
 
अधिकतर रिवाजों को धर्म से जोड़ना उचित नहीं। अधिकतर रिवाज तो अंधविश्वास हैं जो हजारों वर्षों की परंपरा, भय और व्यापार के कारण समाज में प्रचलित हो गए हैं। इसीलिए ये रिवाज आज कोई धार्मिक मायने नहीं रखते। हिन्दू धर्म और रिवाजों में फर्क करना सीखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

मंगल के सिंह राशि में गोचर से 3 राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

अद्भुत... अलौकिक...अविस्मरणीय! कैसा है श्रीराम दरबार, जानिए इसकी अनोखी विशेषताएं

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

सभी देखें

धर्म संसार

11 जून 2025 : आपका जन्मदिन

क्या आप जानते हैं चातुर्मास के समय क्यों योग निद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, नहीं होते मांगलिक कार्य

हनुमानजी की इन 5 तरीकों से भक्ति करने से दूर होगा गृह कलेश

11 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

जाति जनगणना: मुगल और अंग्रेजों ने इस तरह जातियों में बांटा था हिंदुओं को