ये 5 समय विष्णुजी के, करेंगे पूजा तो मिलेगी सुख समृद्धि

अनिरुद्ध जोशी
भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा के अलग अलग समय नियुक्त हैं। यदि सही समय में सावधानी एवं नियम का पालन करके विष्णु की पूजा या आराधना की जाए तो उसका तुरंत ही असर होता है। यदि आप पूजा नहीं करते हैं तो कम से कम इन दिनों में आपको पवित्र बने रहना आवश्यक है। ऐसा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आओ जानते हैं कि विष्णुजी के कौनसे 6 ऐसे समय है।
 
 
1. रविवार और गुरुवार : रविवार भगवान विष्णु का दिन होता है। इस दिन उनकी पूजा और आराधना करने से लक्ष्मी माता भी प्रसन्न होती है। इस दिन तुलसी माता निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा गुरुवार की भगवान विष्णु का दिन माना गया है। 
 
2. एकादशी : एकादशी का व्रत करने से हर तरह के संकट दूर होते हैं और सभी तरह के सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है। वर्ष में 24 और अधिकमास हो तो 26 एकादशी होती है। देवशयनी और देवउठनी ग्यारस का खासा महत्व है।
 
 
3. दशावतार की तिथि : विष्णु जी के 24 अवतार है जिनमें से 10 अवतारों के अवतरण की तिथि भी महत्वपूर्ण होती है।
 
4. पुरुषोत्तम मास : मार्गशीर्ष, पुरुषोत्तम मास और कार्तिक माह विष्णुजी का माह होता है। इनमें से पुरुषोत्तम मास उन्हें सबसे प्रिय है तो प्रति तीन वर्ष में आता है।
 
5.विष्णु मुहूर्त : ब्रह्म मुहूर्त रा‍त्रि का चौथा प्रहर होता है। सूर्योदय के पूर्व के प्रहर में दो मुहूर्त होते हैं। उनमें से पहले मुहूर्त को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। दिन-रात का 30वां भाग मुहूर्त कहलाता है अर्थात 2 घटी या 48 मिनिट का कालखंड मुहूर्त कहलाता है। उसके बाद वाला विष्णु का समय है जबकि सुबह शुरू होती है लेकिन सूर्य दिखाई नहीं देता।
 
6.विष्णु त्योहार : सभी अवतारों के अवतरण दिवस के अलावा दीपावली, ओणम, कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, तुलसी विवाह, वैकुंड चतुर्दशी, विष्णु लक्ष्मी विवाह और लक्ष्मीजी के सभी समय विष्णुजी के ही समय हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Hindu nav varsh 2024 : 30 साल बाद दुर्लभ संयोग और राजयोग में होगी हिंदू नववर्ष की शुरुआत

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि में किस पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें भविष्यफल

surya grahan 2024: सूर्य ग्रहण क्या है? जानिए सूर्य ग्रहण की प्राचीन हिंदू पौराणिक कथा कहानी

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती कब है? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि 2024 कब है? तिथि, पूजा, शुभ मुहूर्त, व्रत नियम और महत्व

Hindu nav varsh 2024 : हिंदू नववर्ष की शुरुआत 7 शुभ योग, 2 अशुभ योग और 4 राजयोग में, 5 राशियों को होगा फायदा

वर्ष 2024 में कैसा होगा ग्रहों का मंत्रिमंडल? मंगल होंगे राजा तो शनि होंगे गृहमंत्री, जानें दुनिया पर क्या होगा असर

Surya Grahan Time Live Update: आज कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम

Aaj Ka Rashifal: 08 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Solar Eclipse 2024: 08 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, पढ़ें विशेष सामग्री (एक क्लिक पर)

अगला लेख