दमन और दीव के खूबसूरत समुद्री तट और अन्य दर्शनीय स्थल

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (17:17 IST)
Daman and Diu Beach Tourist Places
दमन और दीव गुजरात के जूनागढ़ और महाराष्ट्र के मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं। यह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। यहां की राजधानी सिलवासा है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। आप यहां जाएंगे तो प्राकृतिक खूबसूरती के साथ सुकून और शांति भी मिलेगी।
 
 
इतिहास : केंद्र शासित प्रदेश दमन पहले पुर्तगालियों के कब्‍जे में था, इसीलिए इसकी राजधानी पहले गोवा की राजधानी हुआ करती थी। 1961 में गोवा और दमन को पुर्तगालियों से मुक्त कराया गया। 1987 ई. में इसे अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया, जिसमें दीव को भी शामिल किया गया। दमन 2000 वर्ष से भी अधिक की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत वाला भारतीय प्रदेश है।
 
दमन के स्पॉट : यहां एक विशाल दमनगंगा नदी बहती है। यह नदी दमन को दो भाग में बांटती है- नानी दमन (छोटा दमन) तथा मोती दमन (बड़ा दमन)।
 
1. कैथेडरल बोल जेसू चर्च : पुर्तगालियों ने यहां के हिन्दुओं को ईसाई बनाकर भव्य चर्च खड़े किए, जिसमें सबसे प्रसिद्ध चर्च है- कैथेडरल बोल जेसू। मोती दमन में इस तरह के अनेक चर्च है।
 
2. फोर्ट जीरोम : नानी दमन में संत जेरोम का किला जो 1614 ई. से 1627 ई. के बीच बना था। दरअसल, मुगलों से बचने के लिए इसका निर्माण हुआ था। यहां के सेंट जीरोम चर्च (our lady of the sea) में आपको पुर्तगाली दौर का आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। ये चर्च उत्तरी दमनगंगा के किनारे बना हुआ है। 
 
3. देविका तट : इस तट पर स्‍नान नहीं करना चाहिए क्‍योंकि यहां के पानी के अंदर बड़े और छोटे सभी तरह के पत्‍थर ही पत्थर है। यहां पर दो पुर्तगाली चर्च भी हैं। यह तट दमन से 5 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
 
4. जैमपोरे तट : पिकनिक स्‍पॉट के लिए प्रसिद्ध यह तट नानी दमन के दक्षिण में स्थित है। यहां से समुद्र का नजारा बहुत ही सुंदर नजर आता है।
 
इसके अलावा भी यहां पर हाथी पार्क, ब्रिज साइड गार्डन और बॉम जीसस की चर्च, ​मीरासोल लेक गार्डन आदि कई सुंदर जगहें घूमने लायक हैं। यहां का सुंदर और सुरक्षित मनोरंजन पार्क अपने संगीतमय फव्‍वारों से आने वाले पर्यटकों का सप्‍ताहांत सुखद बना देते हैं और यहां बच्‍चों के लिए भी कई प्रकार की मनोरंजक गतिविधियां उपलब्‍ध है। जैसे सुंदर और सुरक्षित मनोरंजन पार्क। दमन में पूरे वर्ष सुहाना मौसम रहता है। 
Daman and Diu Beach Tourist Places
दीव के स्पॉट :
दीव के तटों पर केसरी सूर्य, सुनहरी रेत और नीले रंग के समुद्र का दिव्य मिलन नजर आता है। यहां सुंदर नजारों के साथ प्रकृति के संगीत का आनंद लिया जा सकता है। दीव पर पुर्तगालियों द्वारा बनाए गए किलों और विशाल गिरजाघरों को भी देखा जा सकता है। यहां पर प्रमुख 6 तट हैं- देवका तट, जामपोर तट, चक्रतीर्थ तट, गोमटीमाला तट, वनकभारा तट और नागोआ तट।
 
1. देवका तट: बच्चों के लिए इस तट पर भरपूर मनोरंजन के साधन है- जैसे मनोरंजन पार्क, कलरफूल वॉटर फाउंटेन और सबसे खास खच्चर पर बैठकर समुद्र के किनारों की सैर करना। यही पर ठहरने और घुमने की सारी व्यवस्थाएं हैं।
 
2. जामपोर तट : पाम के ढे़र सारे वृक्षों से लदा यह तट तैराकों के लिए सबसे अच्छा है। यह तट मन को पूरी शांति और आनंद देने में सक्षम है। यहां की शांत और ठंडी हवा के साथ झूमते हुए वृक्ष, लहराती लहर और आकाश में इठलाते बादल को निहारना सचमुच ही अद्भुत है।
 
3. चक्रतीर्थ तट : छुट्टियां बिताने के लिए यह तट आपके लिए सभी सुविधाएं जुटाता है। यहां के पहाड़ी और सुंदर वृक्षों से निर्मित जंगल क्षेत्र तथा समुद्र के साथ ही आप प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसे पश्चिमी भारत का एक शानदार पर्यटन स्‍थल कहा जा सकता है।
 
4. गोमटीमाला तट : सुंदर, शांत और सफेद रेत वाला तट लोगों के तैरने के लिए सुरक्षित है। यह दीव के मुख्‍य शहर से 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 
5. नागोआ तट : इस तट पर पाम के वृक्षों की लंबी कतार देखकर ऐसा लगता है मानो सभी वर्षों से खड़े रहकर समुद्र को निहार रहे हो। लगभग वीरान और अलग-थलग पड़ा यह तट सचमुच ही ध्यान के लिए उपयुक्त है। इस अछूते तट के पानी की ताजगी हमारे मन के किसी निर्मल कोने की तरह है। यह दीव से केवल 20 मिनट की दूरी पर है।
 
6. वनकभारा तट : इस तट आपकी निजता, तैराकी और पिकनिक के लिए सर्वोत्तम स्थान है, जहां सुंदरता और प्राकृतिक दृश्‍यों का अनुकूल परिवेश है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख