शरद पूर्णिमा के दिन खाएंगे इस तरह बनाई गई खीर तो होंगे 5 फायदे

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (11:41 IST)
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह पूर्णिमा 19 अक्टूबर 2021 मंगलवार को मनाई जाएगी। आओ जानते हैं कि शरद पूर्णिमा ( Sharad Purnima 2021 ) के दिन दूध या खीर खाने के क्या है फायदे।
 
 
शरद पूर्णिमा पर दूध या दूध से बनी खीर को बनाकर छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन आसमान से अमृतमयी किरणों का आगमन होता है जिसके कारण यह दूध या खीर अमृत समान बन जाता है। यह भी कहा जाता है कि इस दौरान चंद्र से जुड़ी हर वस्तु जागृत हो जाती है। दूध भी चंद्र से जुड़ा होने ने कारण अमृत समान बन जाता है जिसकी खीर बनाकर उसे चंद्रप्रकाश में रखा जाता है। बाद में दूध को पीने या खीर को खाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। आओ जानते हैं कि कौनसे 5 लाभ मिलते हैं।
 
कैसे बनाते हैं खीर : शाम को दूध में चावल मिलाकर उसमें सूखे मेवे आदि पौष्टिक चीजें डालकर उसे उबाला जाता है और फिर उसे ठंडा करके रात में चंद्रमा के प्रकाश में 1-2 घंटे रखने के बाद उसका सेवन किया जाता है।
 
1. चंद्रदोष होता है दूर : यह भी मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन दूध या खीर का प्रसाद वितरण करने से जहां चंद्रदोष दूर हो जाता है।
 
2. लक्ष्मी की होती है प्राप्ति : माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर सार्वजनिक रूप से खीर प्रसादी का वितरण करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
Kheer Recipe
3. रोग नष्ट करने की क्षमता : अमृत किरणों में कई तरह के रोग नष्ट करने की क्षमता होती है। ऐसे में जहां इन किरणों से बाहरी शरीर को लाभ मिलता है वहीं शरीर के भीतर के अंगों को भी लाभ मिलता है।
 
4. बढ़ती है शारीरिक शक्ति : शरद पूर्णिमा से मौसम में परिवर्तन की शुरूआत होती है। इस तिथि के बाद से वातावरण में ठंडक बढ़ने लगती है। शीत ऋतु का आगमन होता है। शरद पूर्णिमा की रात में खीर का सेवन करना इस बात का प्रतीक है कि शीत ऋतु में हमें गर्म पदार्थों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इन्हीं चीजों से ठंड में शक्ति मिलती है।
 
5. बढ़ती है रोगप्रतिरोधक क्षमता : खीर में दूध, चावल, सूखे मेवे आदि पौष्टिक चीजें डाली डाती हैं, जो कि शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। इन चीजों की वजह से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। यहीं खीर जब पूर्णिमा को बनाकर खाई जाए तो उसका गुण दोगुना हो जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के 5 चमत्कार जानकर आप चौंक जाएंगे

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना संदेश

Navpancham Yog: सूर्य और केतु ने बनाया बेहतरीन राजयोग, इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 4 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

भगवान श्री बदरीनाथजी की आरती | Shri badrinath ji ki aarti

श्री बदरीनाथ अष्टकम स्तोत्र सर्वकार्य सिद्धि हेतु पढ़ें | Shri Badrinath Ashtakam

23 मई 2024 : आपका जन्मदिन

श्री बदरीनाथ की स्तुति | Badrinath ki stuti

23 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख