Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में लगातार 6ठे दिन रही तेजी

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (17:14 IST)
मुंबई। दूरसंचार, टेक और सूचना प्रौद्योगिकी समूहों में हुई लिवाली के दम पर सेंसेक्स लगातार  6ठे दिन बढ़त में रहता हुआ 28.26 अंक की तेजी के साथ 28,892.97 अंक पर बंद हुआ।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 12.60 अंक चढ़कर 8,939.50 अंक पर बंद हुआ। 
 
1 अप्रैल से टैरिफ प्लान के तहत सेवाएं देने की रिलायंस जियो की घोषणा से बुधवार को बढ़त  में रहने वाले दूरसंचार समूह में गुरुवार को भी तेजी रही, हालांकि गुरुवार को इसका कारण देश  की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल द्वारा नॉर्वे के टेलीनॉर समूह की  भारतीय इकाई के अधिग्रहण की घोषणा रहा। 
 
दूरसंचार समूह में तेजी के दम पर सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय साढ़े 5 माह के  उच्चतम स्तर 29,065.31 अंक पर भी पहुंचा। दूरसंचार समूह में रही तेजी से सेंसेक्स 62.96  अंक की बढ़त के साथ 28,927.67 अंक पर खुला। 
 
टेलीनॉर इंडिया के अधिग्रहण के संबंध में भारती एयरटेल की घोषणा के बाद एयरटेल के शेयर  18 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए जिससे सेंसेक्स 29,065.31 अंक के दिवस के  उच्चतम स्तर को छूने में कामयाब रहा। 
 
हालांकि वैश्विक बाजारों में गिरावट और वैश्विक सौदा निपटान के दबाव में सेंसेक्स की बढ़त  सीमित रही और यह 28,860.46 अंक के दिवस के निचले स्तर तक भी उतरा। कारोबार  समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 0.10 फीसदी चढ़कर 28,892.97 अंक पर बंद हुआ।
 
निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह ही रहा। यह 29.50 अंक की तेजी के साथ 8,956.40  अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 8,927.55 अंक के दिवस के निचले तथा 8,982.15 अंक के  उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.14 फीसदी चढ़कर 8,939.50 अंक  पर बंद हुआ। निफ्टी की 51 में से 28 कंपनियां लाल निशान में तथा शेष 23 हरे निशान में  रहीं।
 
बड़ी कंपनियों की अपेक्षा मझौली तथा छोटी कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर रहा। बीएसई  का मिडकैप 0.19 फीसदी यानी 25.18 अंक चढ़कर 13,532.11 अंक पर तथा स्मॉलकैप 0.11  प्रतिशत यानी 14.75 अंक की तेजी के साथ 13,587.78 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,964  कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,232 बढ़त में तथा 1,529 में बंद हुए जबकि 203 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख