Hanuman Chalisa

पांच साल में 50 गुना बढ़ जाएगा मोबाइल ट्रांजेक्शन : एसोचैम

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2016 (08:52 IST)
नई दिल्ली। देश में मोबाइल भुगतानों की संख्या पिछले वित्त वर्ष के तीन अरब से बढ़कर वर्ष 2022 तक 90 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ते हुए 153 अरब पर पहुंच जाएगी।
 
उद्योग संगठन एसोचैम ने आरएनसीओएस के साथ मिलकर किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि इस दौरान मोबाइल ट्रांजेक्शनों में कीमत के आधार पर भी बढ़ोतरी होगी। इसमें हर साल 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी तथा मौजूदा 80 खरब रुपए से बढ़कर वर्ष 2022 तक यह 20 हजार खरब रुपए पर पहुंच जाएगा। 
 
एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने कहा, 'डिजिटल भुगतान तंत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हो सकती है जिससे आने वाले कुछ वर्षों में पारंपरिक कार्डों तथा नकदी प्राथमिक भुगतान माध्यम नहीं रह जाएंगे। इसके लिए लेकिन डिजिटल भुगतान प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाना जरूरी है।'
 
उन्होंने कहा कि पांच सौ रुपए तथा एक हजार रुपए के पुराने नोटों को प्रतिबंधित करने के सरकार के फैसले से इसकी डिजिटलीकरण प्रक्रिया की गति बढ़ेगी। इंटरनेट तथा स्मार्टफोन की बढ़ती उपलब्धता भी इसमें एक बड़ा कारक होगी। मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या एक अरब डॉलर से ज्यादा होने के कारण भारत में मोबइल पर इंटरनेट के विस्तार में काफी संभावनाएं हैं। मोबाइल के जरिए कारोबार तथा भुगतान के बारे में भी यही बात सही है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख