गुरुवार को बाजार में बढ़त की उम्मीद

राजेश पालवीया
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2008 (11:39 IST)
बुधवार को शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट की बढ़त का असर हुआ और इसमें सुधार देखा गया। कुछ प्रमुख स्टाक जो पिछले कई दिनों से नुकसान में थे, उनमें मजबूती आई। पॉवर, रियल‍िटी और धातु स्टाकों में आज बढ़त देखी गई।

लगभग पिछले दो हफ्तों से बाजार की हालत खस्ता रही है। बाजार को इस वक्त स्थायित्व की जरूरत है और इसके लिए जरूरी है कि निवेशकों का विश्वास बढ़े और बाजार में खरीदारी का माहौल बने। दो-तीन मजबूत सत्र बाजार को स्थायित्व दे सकते हैं।

बुधवार को निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ है और प्रबल संभावना है कि यह बढ़त गुरुवार को भी जारी रहे। गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ खुल सकता है।

संभावना है कि निफ्टी गुरुवार को 30-40 अंकों के अंतर से खुले। निफ्टी 4970-4980 के स्तर पर खुल सकता है। यदि निफ्टी 5015 के ऊपर बना रहा तो फिर हम इसमें 5040/5075/5100 के स्तर तक की बढ़त देख सकते हैं। दूसरी तरफ बाजार को 4900/4855/4800 के स्तर तक अच्छा सपोर्ट है। यदि निफ्टी में 4800 के स्तर नीचे और गिरावट आई तो फिर यह बिकवाली के दबाव के चलते यह 4765/4730 के स्तर तक आ सकता है।

प्रमुख स्टा क : यदि निफ्टी 4920 के स्तर के ऊपर बना रहा तो फिर बाजार में खरीदारी का माहौल बन सकता है। गुरुवार को नागार्जुन फर्टिलाइजर, आईसीआईसीआई बैंक, एस्सार ऑइल, यूनिटेक, बैंक ऑफ बड़ौदा, रिलायंस इंडिया, पावर ग्रिड, ऑरकिड केमिकल, हिन्द एक्सपो के शेयरों में बढ़त देखी जा सकती है।

*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

आजमगढ़ से चुनाव में CAA की एंट्री, क्या बोले पीएम मोदी?

दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज

केजरीवाल का दावा, भाजपा जीती तो सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ

नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपए, 4 गिरफ्तार