सेंसेक्स ने लगाई 316 अंक की डुबकी

Webdunia
मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013 (17:35 IST)
FILE
मुंबई। रेल बजट बाजार में तेजी लाने में मंगलवार को नाकाम रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 316.5 अंक की गिरावट के साथ तीन महीने के निम्न स्तर 19,015.14 अंक पर बंद हुआ।

रेल माल भाड़ा खासकर जिंस ढुलाई भाड़ा में वृद्धि से मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 29 नवंबर के बाद पहली बार 19,000 के स्तर से नीचे चला गया था। बहरहाल, बाद में तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 316.5 अंक की गिरावट के साथ 19,015.14 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.40 अंक की गिरावट के साथ 5,761.35 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से रिफाइनरी, वाहन तथा पूंजीगत वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार गुरुवार को केंद्रीय बजट तथा डेरिवेटिव्स खंड के समाप्त होने से बाजार धारणा पर असर पड़ा।

इसके अलावा एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख तथा इटली के चुनाव को लेकर चिंता से यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरुआत से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। रेलमंत्री ने अनाज, दलहन तथा मूंगफली तेल के भाड़े में करीब छह प्रतिशत की वृद्धि की। इससे खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि की आशंका है। (भाषा)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस