बजट में निवेशकों को बड़ा झटका, 1266 अंक गिरा सेंसेक्स

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 जुलाई 2024 (12:59 IST)
Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। बजट में वायदा एवं विकल्प पर प्रतिभूति लेनदेन कर बढ़ाने के बाद शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। ALSO READ: Income tax : बजट में सीतारमण का बड़ा ऐलान, न्यू टैक्स रिजीम में राहत, ओल्ड रिजीम वाले हैरान
 
बजट में वित्त मंत्री ने जैसे ही वायदा एवं विकल्प पर प्रतिभूति लेनदेन कर बढ़ाने का ऐलान किया निवेशकों में निराशा छा गई। देखते ही देखते सेंसेक्स 1,266.17 अंक टूटकर 79,235.91 अंक आ गया। निफ्टी भी 435.05 अंक के नुकसान से 24,074.20 अंक पर पहुंच गया।
 
हालांकि कुछ ही देर में इसने रिकवरी भी की। दोपहर 12.56 बजे सेंसेक्स 411.91 अंक की गिरावट के साथ 80,090.17 पर था जबकि निफ्टी 159.95 अंक की गिरावट के साथ 24,349.30 पर था।
 
इससे पहले आज सुबह बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.33 अंक चढ़कर 80,766.41 अंक पर पहुंच गया था। निफ्टी 73.3 अंक चढ़कर 24,582.55 अंक पर रहा था।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के चालू वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते ही 30 शेयर वाले बीएसई सेंसेक्स में उछाल आया। हालांकि कुछ ही मिनटों में यह गिर गया। पूर्वाह्न 11 बजकर 41 मिनट पर यह 38.17 अंक गिरकर 80,457.02 अंक पर स्थिर कारोबार कर रहा था। ALSO READ: निर्मला सीतारमण के बजट 2024 में क्या सस्ता और क्या महंगा?
 
वित्त मंत्री के लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करते ही एनएसई निफ्टी भी ऊपर चढ़ गया। हालांकि, जल्द ही उतार-चढ़ाव भरे रुझान सामने आए और यह 18.25 अंक गिरकर 24,491 पर कारोबार कर रहा था।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

मस्क की टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, EV बाजार में एंट्री के संकेत

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख