Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 86 अंक फिसला

Webdunia
शुक्रवार, 18 मई 2018 (17:40 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बावजूद राजनीतिक सरगर्मियों से सतर्क निवेशकों ने लगातार चौथे दिन बिकवाली जारी रखी जिससे बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 300.82 अंक फिसलकर 35,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 34,846.30 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 86.30 अंक का गोता लगाता हुआ 10,596.40 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की शुरुआत कमजोर रही और यह गिरावट में 35,143.59 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 35,163.11 अंक के उच्चतम और 34,821.62 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.86 प्रतिशत की गिरावट में 34,846,30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की मात्र 7 कंपनियां हरे निशान में जगह बना पाई।
 
निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह गिरावट में 10,671.85 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,674.95 अंक के उच्चतम और 10,589.10 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.81 प्रतिशत लुढ़ककर 10,596.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 36 कंपनियां गिरावट में और 14 तेजी में रहीं।
 
बीएसई के 20 समूहों में से मात्र एक समूह एफएमसीजी के सूचकांक में तेजी देखी गई। शेष सभी 19 समूह धराशायी हो गई। दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली हुई।
 
बीएसई का मिडकैप 1.47 यानी 237.32 अंक लु़ककर 15,895.68 अंक पर और स्मॉलकैप 1.62 यानी 285.11 अंक फिसलकर 17,326.78 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,758 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 763 में तेजी और 1,859 में गिरावट रहीं जबकि 136 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख