Hanuman Chalisa

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 83 अंक और निफ्टी 23 अंक ऊपर

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (18:48 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में हुई अधिक लिवाली के बल पर शेयर बाजार 2 दिनों की गिरावट से उबरते हुए शुक्रवार को बढ़त लेकर बंद होने में सफल रहे। इससे बीएसई का सेंसेक्स 83.31 अंक और निफ्टी 22.90 अंक चढ़ गया।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.31 अंक चढ़कर 35,657.86 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 22.90 अंक की बढ़त लेकर 10,772.65 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक लिवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.56 फीसदी अर्थात 85.88 अंक चढ़कर 15,391.62 अंक पर और स्मॉलकैप 0.46 फीसदी अर्थात 73.45 अंक बढ़कर 16,059.94 अंक पर रहा।
 
बीएसई का सेंसेक्स गिरावट लेकर 35,543.66 अंक पर खुला और सत्र के बीच में यह 35,532.21 अंक के निचले स्तर तक फिसला। इसी दौरान एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संदेशों से लिवाली के बल पर यह 35,799.71 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 35,574.55 अंक की तुलना में 83.31 अंक अर्थात 0.23 प्रतिशत बढ़कर 35,657.86 अंक पर रहा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख