Publish Date: Tue, 29 Oct 2019 (14:12 IST)
Updated Date: Tue, 29 Oct 2019 (14:17 IST)
मुंबई। शेयर कारोबार से जुड़े करों में भारी कटौती की उम्मीदों के बीच देश के शेयर बाजारों ने मंगलवार को लंबी छलांग लगाई। दोपहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक में 600 अंक और निफ्टी में 170 अंक से अधिक का उछाल रहा।
कारोबारियों के अनुसार सत्र की शुरुआत से ही बाजार मजबूत नजर आया। ऐसी उम्मीद है कि सरकार शेयर कारोबार से जुड़े लांग टर्म कैपिटल गैन्स, प्रतिभूति लेन-देन कर और लाभांश वितरण कर में बड़ी राहत दे सकती है। इसे लेकर बाजार में सकारात्मक रुख रहा।
बॉम्बे शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक फिलहाल 613.17 अंक के उछाल से 39863.37 तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11797.25 अंक पर 170.10 अंक ऊंचा है।