शेयर बाजारों में 45 मिनट की रोक के बाद कारोबार फिर शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (11:12 IST)
मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में 45 मिनट की रोक के बाद कारोबार फिर शुरू हो गया। सेंसेक्स 30,000 अंक से और निफ्टी 8,600 अंक से नीचे चल रहा है।
ALSO READ: शेयर बाजार का ब्लैक फ्रायडे, निवेशकों के लिए तबाही का दिन
कारोबार की शुरुआत के 15 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स और निफ्टी अपने निचले सर्किट स्तर तक पहुंच गया। दोनों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही जिसके चलते कारोबार को 45 मिनट के लिए रोकना पड़ा।
 
शेयर बाजारों में गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 3,380.59 अंक यानी 10.31 प्रतिशत गिरकर 29,397.55 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 1,036.20 अंक यानी 10.80 प्रतिशत टूटकर 8,553.95 अंक पर रहा।
ALSO READ: सबसे बड़ी गिरावट, शेयर बाजार में लोअर सर्किट, 45 मिनट के लिए बाजार बंद
सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा नुकसान में टेक महिंद्रा का शेयर रहा। इसमें 15 प्रतिशत टूटकर कारोबार हो रहा है। इसके बाद एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, कोटक बैंक और टीसीएस में भी गिरावट का रुख बना हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

अगला लेख