शेयर बाजार के लिए बेहद खास रहे 6 माह, सेंसेक्स तीसरी बार 52000 पार, रचा इतिहास

नृपेंद्र गुप्ता
शनिवार, 12 जून 2021 (15:00 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की दूसरी लहर से प्रभावित भारत में भले ही लोग बीमारी के साथ ही आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हो लेकिन  2021 के पहले 6 माह में निवेशकों की शेयर बाजार में बल्ले बल्ले रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में निवेशकों ने जमकर लाभ कमाया। इस दौरान लगभग सभी सेक्टर्स में तेजी दिखाई दी।
 
सेंसेक्स ने रचा इतिहास : 1 जून को सेंसेक्स 47869 पर था, 15 फरवरी को सेंसेक्स पहली बार 52000 पार हुआ था। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत में बाजार में करेक्शन दिखाई दिया। हालांकि बाजार में फिर तेजी आई और सेंसेक्स ने फिर इतिहास रच दिया। सेंसेक्स 11 जून को यह 52465 अंकों पर बंद हुआ। इस तरह मात्र 6 माह में सेंसेक्स में 4,723.43 अंक या 9.89 प्रतिशत चढ़ चुका है। इसी तरह निफ्टी भी जून की 11 तारीख को 15799 के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा।
 
ऐसा रहा सेंसेक्स का 6 माह का सफर : सेंसेक्स ने 2021 के पहली 6 माही में 7 बड़े रिकॉर्ड बनाए। 3 बार बीएसई का इंडेक्स 52000 पार पहुंचा। आइए डालते हैं इन रिकॉडर्स पर एक नजर...
21 जनवरी : 21 जनवरी, 2021 को सेंसेक्स ने दिन में कारोबार के दौरान पहली बार 50 हजार अंक के स्तर को छुआ।
3 फरवरी : सेंसेक्स पहली बार 50 हजार अंक के ऊपर बंद।
5 फरवरी : सेंसेक्स ने पहली बार 51 हजार अंक के स्तर को पार किया।
8 फरवरी : पहली बार सेंसेक्स 51 हजार अंक के पार बंद हुआ।
15 फरवरी : सेंसेक्स पहली बार 52,000 अंक के पार।
24 मई : बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के बाजार पूंजीकरण ने 3000 अरब डॉलर का आंकड़ा छुआ।
11 जून : सेंसेक्स ने 52,641.53 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।

निफ्टी ने भी रचा इतिहास : इसी तरह 3 मार्च को निफ्टी 15246 पर था। बाजार में करेक्शन आया और 14 अप्रैल को यह 14296 तक पहुंच गया। इसके बाद निफ्टी भी तेज रफ्तार के साथ मई के अंत में 15583 के स्तर पर बंद हुआ। यह निफ्टी का सर्वोच्च स्तर था। जून में भी एनएसई के इंडेक्स में तेजी जारी रही और यह 15799 के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा।
 
इस रेंज में बुक करें प्रॉफिट : शेयर मार्केट एक्सपर्ट योगेश बागौरा के अनुसार, बाजार में जल्द ही एक करेक्शन दिखाई दे सकता है। इस माह के अंत तक या जुलाई के प्रथम सप्ताह तक निफ्टी 15400 से 16450 तक प्रॉफिट बुक करने की रेंज रहेगी है। इसके बाद बाजार में करेक्शन आ सकता है। सेंसेक्स में भी आने वाले समय में 53700 से 54500 तक की रेंज रहेगी। इसके बाद बाजार में करेक्शन आने की संभावना है। 50500 से 51300 तक आ सकता है।
 
बागौरा के अनुसार, शेयर बाजार में निवेशकों के लिए आने वाला समय अच्छा है। एग्रो स्टॉक में निवेश फायदेमंद है। शुगर, स्टील, सीमेंट, एनर्जी, तेल कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है। दीपावली तक पेंट्स के शेयरों में निवेश बेहतर रिटर्न दे सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख