मजबूत वैश्विक रुझानों व विदेशी कोषों की आवक से सेंसेक्स व निफ्टी में हुई सकारात्मक शुरुआत

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (11:25 IST)
मुंबई। आज गुरुवार को मुंबई शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई। वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों की ताजा आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख के साथ खुले। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी सेंसेक्स को बढ़त मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 362.13 अंक चढ़कर 58,712.66 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 102.55 अंक बढ़कर 17,490.70 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, डॉ. रेड्डीज, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन में गिरावट देखने को मिली।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई, हांगकांग और टोकियो के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। पिछले सत्र में बुधवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 214.17 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,350.53 अंक पर बंद हुआ था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.70 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,388.15 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 97.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 765.17 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी

LIVE: साबरमती आश्रम में बेहोश हुए पी. चिदंबरम

सुशांत सिंह राजपूत केस की सच्चाई से CBI ने उठाया पर्दा

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

अगला लेख