Hanuman Chalisa

24 घंटे में 19,893 कोरोना संक्रमित, महामारी से 53 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (11:11 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,87,037 हो गई। वहीं, महामारी की वजह पिछले 24 घंटे में 53 लोगों की मौत। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हुई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई। देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।
 
दैनिक संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,34,24,029 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 205.22 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 53 मामले सामने आए, जिनमें से महाराष्ट्र में 7, दिल्ली में 5, असम, हिमाचल प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में 4-4, पंजाब तथा उत्तराखंड में 3-3, कर्नाटक में 2 और चंडीगढ़, केरल, मेघायलय, तमिलनाडु, तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया।
 
Koo App
वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के दिशानिर्देशों के तहत संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने 15 और जान गंवाने वालों के नाम संक्रमण से मौत की सूची में डाले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख