बिकवाली दबाव से शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (16:44 IST)
मुंबई। धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट आई और सेंसेक्स 124 अंक टूट गया है और दूसरी ओर निफ्टी में भी गिरावट रही। वैश्विक बाजारों के सुस्त रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई। कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार धारणा पर असर पड़ रहा है।
 
बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 2 दिन से जारी बढ़त के सिलसिले पर 'ब्रेक' लगा और यह 123.52 अंक या 0.20 प्रतिशत के नुकसान से 60,682.70 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,774.14 अंक के उच्चस्तर तक गया और 60,501.74 अंक के निचले स्तर तक आया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.95 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 17,856.50 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 2.79 प्रतिशत की गिरावट आई। टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, विप्रो, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी टूट गए।
 
इस रुख के उलट टाटा मोटर्स, एलएंडटी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई 2.05 प्रतिशत तक चढ़ गए। बीएसई मिडकैप 0.04 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.48 प्रतिशत के लाभ में रहा। दोपहर के सत्र में यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख था। पिछले सत्र में अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई थी। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 144.73 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

मुर्शिदाबाद में दंगा पीड़ितों से मिलीं NCW प्रमुख विजया रहाटकर, जानिए क्या कहा?

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमला, 70 से अधिक की मौत और 171 घायल

Karnataka: छात्रों से जनेऊ उतरवाने का मामला, सीईटी अधिकारियों पर मामला दर्ज

दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत

LIVE: संभल के CO अनुज चौधरी को पुलिस ने दी क्लीन चिट

अगला लेख