Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (16:52 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में मजबूत निवेश धारणा के कारण लगातार सातवें दिन बढ़त के साथ बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 91.16 अंक चढ़कर 33,679.24 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 40.95 अंक की तेजी के साथ 10,389.70 अंक पर पहुंच गया।
 
दोनों प्रमुख सूचकांकों का यह 6 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स पूरे दिन लगभग स्थिर बढ़त में रहा। इस दौरान यह 101 अंक के सीमित दायरे में बना रहा। निफ्टी में भी 42 अंक के सीमित दायरे में कारोबार हुआ।
 
सेंसेक्स में इंफोसिस सबसे ज्यादा करीब दो प्रतिशत की बढ़त में रही। सबसे ज्यादा गिरावट भारतीय स्टेट बैंक और अदानी पोर्ट्स में देखी गई।
 
सेंसेक्स 81.92 अंक की तेजी के साथ 33,670 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 33,639.98 अंक के दिवस के निचले और 33,738.53 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ कारोबार की समाप्ति पर गत दिवस के मुकाबले 0.27 प्रतिशत यानी 91.16 अंक चढ़कर 33,679.24 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की तुलना में निफ्टी की शुरुआत धीमी हुई, लेकिन अंतत: इसमें ज्यादा तेजी रही। यह 18.05 अंक चढ़कर 10,366.80 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,362.25 अंक के दिवस के निचले और 10,404.50 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ गुरुवार की तुलना में 0.40 प्रतिशत यानी 40.95 अंक की बढ़त के साथ 10,389.70 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियां हरे और शेष 15 लाल निशान में रहीं।
 
बीएसई में कुल 2,894 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,511 में लिवाली और 1,225 में बिकवाली हावी रही जबकि 158 के शेयर उतार-चढ़ाव से होते हुए अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों का विश्वास ज्यादा रहा। बीएसई का मिडकैप 0.58 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.45 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख