ONGC का शेयर चढ़ा, सेंसेक्स 139 व निफ्टी 35.55 अंक की बढ़त के साथ बंद

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (17:39 IST)
मुंबई। विदेशी निवेशकों के लगातार पूंजी प्रवाह के बीच शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के रुख के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 139 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 46,309.63 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया। अंत में 139.13 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,099.01 अंक पर बंद हआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.55 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,513.85 अंक पर रहा। कारोबार के दौरान इसने 13,579.35 अंक के उच्च स्तर को छुआ। सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी सबसे अधिक लाभ में रही। इसका शेयर 6 प्रतिशत तक चढ़ा।
इसके बाद एनटीपीसी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, टाइटन और बजाज ऑटो के शेयर में भी बढ़त रही, वहीं दूसरी तरफ ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और बजाज फिनजर्व गिरावट के रुख के साथ बंद हुए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख