Share bazaar News: मुनाफावसूली से सेंसेक्स 78 अंक टूटा, निफ्टी भी रहा कमजोर

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 (17:19 IST)
Share bazaar News: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 78 अंक के नुकसान में रहा। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की निकासी जारी रहने के बीच आईटी और बैंक (IT and bank) शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट रही। निफ्टी में भी गिरावट रही।
 
30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 78.22 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,945.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 158.06 अंक लुढ़क गया था। सेंसेक्स के 14 शेयर नुकसान में जबकि 16 लाभ में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.85 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,664.70 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार में सोमवार को तेजी रही थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,333.03 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख