rashifal-2026

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 155 अंक टूटा, निफ्टी भी 17,600 पर आया

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (11:41 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और टीसीएस, इंफोसिस तथा मारुति जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 155.21 अंक या 0.26 फीसदी टूटकर 59,177.39 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.25 अंक या 0.21 फीसदी के नुकसान से 17,621.75 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक 1.34 फीसदी की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा नेस्ले इंडिया, मारुति, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और सन फार्मा भी शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहे, वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, पॉवर ग्रिड, एसबीआई, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन लाभ में रहे।
 
पिछले सत्र में शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 515.31 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,332.60 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124.25 अंक 0.71 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,659 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 99.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 2,298.08 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख