रिलायंस व बैंकिंग शेयरों में नुकसान से सेंसेक्स 170 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही गिरावट

Webdunia
सोमवार, 14 नवंबर 2022 (17:41 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 170 अंक से अधिक की गिरावट आई। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में नुकसान से बाजार नीचे आया। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 170.89 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,624.15 अंक पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी में भी गिरावट रही।
 
सेंसेक्स कारोबार के दौरान यह नीचे में 61,572.03 तक आया और ऊंचे में 61,916.24 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.55 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 18,329.15 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में डॉ. रेड्डीज, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, पॉवरग्रिड, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और मारुति शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में शुक्रवार को तेजी थी।
 
इस बीच आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं के दाम में कमी से थोक मुद्रास्फीति घटकर 19 महीने के निचले स्तर 8.39 प्रतिशत पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 3,958.23 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख